---विज्ञापन---

वो एक्टर जिसने फिल्म के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड, कर्ज उतारने में लग गए थे 3 साल

बॉलीवुड का एक सितारा ऐसा है जिसने ऑडियंस का दिल अपनी एक्टिंग जीता हुआ है. वहीं इस सितारे को फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. चलिए आपको भी एक्टर के बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. ये सितारे आउटसाइडर होने के बाद भी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस भी इन्हें काफी पसंद करते हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता और अपनी पहली डायरेक्टेड फिल्म से ही नेशनल अवॉर्ड जीत लिया. हालांकि इस फिल्म के बाद ये एक्टर 3 साल तक कर्ज में रहा. जी हां हम रजत कपूर की बात कर रहे हैं.

फिल्म करियर की शुरुआत

रजत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘कायल गाथा’ से की थी. साल 1989 में आई इस फिल्म से ही एक्टर को इंडस्ट्री में पहचान मिल गई थी. इसके बाद उन्होंने ‘भेजा फ्राई’, ‘कॉरपोरेट’, ‘दिल चाहता है’, ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘मानसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन्हीं फिल्मों के बाद एक्टर बॉलीवुड के सितारे बन गए और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. एक्टिंग के बाद एक्टर ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मेंटल हेल्थ सुधरी…’, इमरान खान ने एक्स वाइफ संग तलाक को बताया फायदेमंद; शादीशुदा लाइफ पर की बात

पहली डेब्यू डायरेक्टेड फिल्म

रजत कपूर की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘रघु रोमियो’ थी. हालांकि इस फिल्म को बनाने के लिए रजत पर पैसे भी नहीं थे, लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि वो इसे बनाना चाहते थे. इसके बाद रजत कपूर ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने दोस्तों से पैसे मांगे थे. वहीं जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसे नेशनल अवॉर्ड मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप साबित हुई.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan के मेकर्स ने पकड़ी समझौते की राह, सेंसर बॉर्ड के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस!

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से बनाई पहचान

फिल्म फ्लॉप होने के बाद रजत कपूर कर्ज में डूब गए थे. उन्हें अपने दोस्तों को वापस पैसे देने में करीब 3 साल का टाइम लग गया था. वहीं अब एक्टर सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. ‘स्कैम 92’ में एक्टर ने के. माधवन का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस को खूब पसंद भी आया था. वहीं पिछले साल रिलीज हुई ‘खौफ’ मूवी में भी नजर आए थे.

First published on: Feb 10, 2026 12:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola