Govinda का बड़ा खुलासा, घर में घुस आए थे 22-23 अनजान लोग, एक्टर को निकालनी पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक

गोविंदा ने शॉकिंग खुलासा किया कि एक बार उनके घर में 22-23 लोग घुस आए थे. वो लोग अनजान थे, जिसकी वजह से एक्टर को अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालनी पड़ी थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई पुलिस से कोई मदद नहीं मिली थी.

Govinda, Govinda Shocking Incident,

Govinda का बड़ा खुलासा (File Photo)

हिंदी सिनेमा जगत में एक दौर था जब गोविंदा का सिक्का चलता था. उनके घर के बाहर मेकर्स की लाइनें लगी रहती थी. लेकिन आज आलम ये है कि एक्टर को स्कूल के फंक्शन्स में डांस करते हुए देखा जा रहा है. वहीं, पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उन पर काफी आरोप लगाए, जिसके बाद चर्चा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की रही. ऐसे में अब गोविंदा ने तमाम अफवाहों पर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा भी किया कि एक बार उनके घर में 22-23 अनजान लोग घुस आए थे. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

दूसरे देश की पुलिस को लगाया फोन

दरअसल, गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की. इस दौरान उन्होंने तमाम अफवाहों को जवाब तो दिया साथ ही एक पुराना किस्सा भी याद किया. गोविंदा ने बताया कि वो 22-23 लोग थे और उन्होंने किस्मत से उन्हें आते हुए देखा लिया था. पहले तो उन्हें लगा कि वो किसी पार्टी में आए हैं लेकिन उन्हें वो पार्टी करने वाले लोग लगे नहीं तो एक्टर ने उनका वीडियो बना लिया. गोविंदा कहते हैं कि जब उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद की कोशिश की तो उनका फोन नहीं उठाया गया. इस पर उन्होंने दूसरे देश की पुलिस को फोन किया और उनसे बात करने को कहा.

विज्ञापन

गोविंदा के घर में घुसे 22-23 लोग

गोविंदा बताते हैं कि उनमें से एक व्यक्ति छत पर चढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें लगा कि स्थिति सामान्य नहीं है. क्योंकि उन 22-23 लोगों ने एक्टर को घेरना शुरू कर दिया था. इसी बीच उन्होंने सबको फोन करके सूचना दी और उनके पास लाइसेंसी बंदूक है तो इसलिए उन्होंने उसे निकाल लिया था. फिर उन्होंने उनका सामना किया और पूछा, ‘तुम कौन हो?’

विज्ञापन

गोविंदा ने निकाली लाइसेंसी बंदूक

गोविंदा ने बताया कि कुछ देर तक उनमें से किसी ने कुछ नहीं कहा फिर उनमें से एक ने इशारा किया और कहा कि वो बिजली ठीक करने के लिए आए हैं लेकिन गोविंदा ने उनसे पूछा कि काफी समय हो गया है तो वे जा क्या नहीं रहे हैं? एक्टर कहते हैं कि उनके इस सवाल पर सभी चुप थे. तो इसके बाज उन्होंने बिना देरी किए अपनी बंदूक तान दी और उन्हें जाने के लिए कहा. हालांकि, एक्टर ने बताया कि उन्हें ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी लेकिन करना पड़ा था. अभिनेता ने भी बताया कि उन्होंने ये जानने की कोशिश भी नहीं की कि वो लोग कौन थे.

विज्ञापन

गोविंदा का मानना है कि यह समय की बर्बादी है. एक्टर ने कहा कि लोग इन सब बातों के बारे में सोचने में सामने वाली की ऊर्जा बर्बाद करते हैं. गोविंदा ने ये भी तर्क दिया कि एक अच्छा अभिनेता इस तरह काम नहीं कर सकता है वो या तो अभिनय कर सकता है या प्रतिक्रिया दे सकता है. गोविंदा ने कहा कि एक एक्टर का काम एक्टिंग करना है. उनका मानना है कि अगर कोई अभिनेता किसी की कही बात पर प्रतिक्रिया देने लगे तो ये अच्छा नहीं लगता. गोविंदा ने कहा कि अगर बहुत देर तक कोई चुप रहता है तो उसे संदेह की नजर से देखा जा सकता है और वो इसे भी ठीक नहीं बताते हैं.

गोविंदा को मिल रहा जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलासा किया था कि अभिनेता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. उन्होंने शुक्रिया करते हुए कहा कि जिस दिन उनके साथ ये हादसा हुआ उस दिन उनके पास बंदूक थी. उन्होंने सबको भगा दिया. मैनेजर ने बताया कि वो उनके पास सुबह 4 बजे पहुंचे और फिर उन्होंने जाकर एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास उस घटना का वीडियो भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ