हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रेग्नेंसी के बाद सदमे में क्यों थीं Sonam Kapoor? एक्ट्रेस बोलीं- मुझे डेढ़ साल...

Sonam Kapoor: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो सदमे में थी। डिलीवरी के बाद आखिरी ऐसा क्या हुआ, जिससे सोनम कपूर को सदमा लगा? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Sonam Kapoor, image credit- Google

Sonam Kapoor: बी-टाउन की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस साझा कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की और बताया कि उस दौरान और उसके बाद उन्हें किन चीजों का सामना करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि सोनम ने क्या कहा?

प्रेग्नेंसी के बाद सदमे में थी सोनम कपूर

दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर ने एक पॉडकास्ट में अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस पर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि डिलीवरी के बाद उनका वजन बहुत बढ़ गया था और इससे उन्हें सदमा लगा था। सोनम ने कहा कि वायु को जन्म देने के बाद मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया। हालांकि मैंने वजन कम करने में कोई जल्दबाजी नहीं की और बेहद शांति से इसके साथ तालमेल बिठाया।

बहुत कुछ बदल जाता है

सोनम ने आगे कहा कि मैं इससे बहुत परेशान हो गई थी, लेकिन जब आपके बच्चे का जन्म होता है, तो आप सब भूल जाते हैं। फिर आपका ध्यान एक्सरसाइज, खान-पान इन सब पर नहीं जाता है। सोनम ने कहा कि इस सबको ठीक करने में मुझे डेढ़ साल लग गया। मैंने धीरे-धीरे इस पर कंट्रोल पाया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद आपकी लाइफ में सब कुछ बदल जाता है।

विज्ञापन

2022 में हुआ था सोनम के बेटे का जन्म

इसमें आपका पति के साथ रिश्ता और बाकी सारी चीजें भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आप अपनी बॉडी के बारे में एक जैसा बिल्कुल महसूस नहीं कर पाते। सोनम ने आगे कहा कि मैं जैसी भी हूं, मैंने वैसे ही खुद का स्वीकार किया है और मुझे लगता है कि इसकी जरूरत है। बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2022 में अपने बेटे वायु का वेलकम किया था। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं। फैंस भी मां-बेटे की इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan से पंगा लेना Anmol Bishnoi को पड़ा भारी! Lawrence Bishnoi तक जाएगी ‘मकोका’ की आंच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola