हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/होली के लिए Sonakshi Sinha ने शेयर किया अपना GRWM, फाउंडेशन ब्लश की जगह इन चीजों का करने वाली हैं इस्तेमाल
एंटरटेनमेंट
होली के लिए Sonakshi Sinha ने शेयर किया अपना GRWM, फाउंडेशन-ब्लश की जगह इन चीजों का करने वाली हैं इस्तेमाल
Sonakshi Sinha Holi GRWM Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने होली के मौके पर GRWM से जुड़ा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फाउंडेशन और ब्लश की जगह इन चीजों का इस्तेमाल किया है.
Sonakshi Sinha Holi Celebration Video: बॉलीवुड में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. कई बॉलीवुड सितारे अपने अपने घरों में होली की पार्टी रखते हैं, जहां पर कई लोग यह त्योहार मनाने आते हैं. इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा Sonakshi Sinha ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली के खास मौके पर GRWM का खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी होली की तैयारियों के बारे में बता रही हैं.
Sonakshi ने सफेद कुर्ते में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की मुबारकबाद दी. उन्होंने वीडियो में कहा कि इस बार फाउंडेशन और ब्लश के साथ GRWM नहीं, बल्कि रंगों के साथ होली का GRWM होगा. बता दें कि GRWM को Get Ready With Me कहा जाता है. सोनाक्षी ने हर रंग का अलग महत्व बताया है.
वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि आज फाउंडेशन या ब्लश से मेकअप नहीं बल्कि रंगों से में मेकअप होगा. उन्होंने सबसे पहले गुलाबी रंग लगाया और इस गुलाबी रंग को प्यार का रंग बताया. इसके बाद उन्होंने लाल रंग लगाया, जिसको उन्होंने होली के लिए जरूरी बताया. पीले रंग को फुल सनशाइन वाला रंग बताया. और आखिरी में उन्होंने नारंगी रंग को लगाया, जिसको उन्होंने एक्साइटमेंट का रंग बताया.
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के GRWM वीडियो तो वायरल हो ही रहा है. लेकिन उससे ज्यादा जहीर और सोनाक्षी का प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहीर और सोनाक्षी किसी स्कूटी एड के लिए तैयारी कर रहे थे. तभी जहीर ने प्लान बनाया और हेलमेट के अंदर खूब सारा रंग भर दिया. बिजी सोनाक्षी ने जैसे ही हेलमेट पहना, वो सारा रंग उन पर गिर गया, जिसके बाद जहीर 'बुरा ना मानो होली है' कहकर वहां से भाग गए. कपल का ये मस्ती वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ये कपल अक्सर एक दूसरे के साथ इस तरह के प्रैंक्स करते रहते हैं.
Sonakshi Sinha Holi Celebration Video: बॉलीवुड में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. कई बॉलीवुड सितारे अपने अपने घरों में होली की पार्टी रखते हैं, जहां पर कई लोग यह त्योहार मनाने आते हैं. इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा Sonakshi Sinha ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली के खास मौके पर GRWM का खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी होली की तैयारियों के बारे में बता रही हैं.
Sonakshi ने सफेद कुर्ते में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की मुबारकबाद दी. उन्होंने वीडियो में कहा कि इस बार फाउंडेशन और ब्लश के साथ GRWM नहीं, बल्कि रंगों के साथ होली का GRWM होगा. बता दें कि GRWM को Get Ready With Me कहा जाता है. सोनाक्षी ने हर रंग का अलग महत्व बताया है.
वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि आज फाउंडेशन या ब्लश से मेकअप नहीं बल्कि रंगों से में मेकअप होगा. उन्होंने सबसे पहले गुलाबी रंग लगाया और इस गुलाबी रंग को प्यार का रंग बताया. इसके बाद उन्होंने लाल रंग लगाया, जिसको उन्होंने होली के लिए जरूरी बताया. पीले रंग को फुल सनशाइन वाला रंग बताया. और आखिरी में उन्होंने नारंगी रंग को लगाया, जिसको उन्होंने एक्साइटमेंट का रंग बताया.
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के GRWM वीडियो तो वायरल हो ही रहा है. लेकिन उससे ज्यादा जहीर और सोनाक्षी का प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहीर और सोनाक्षी किसी स्कूटी एड के लिए तैयारी कर रहे थे. तभी जहीर ने प्लान बनाया और हेलमेट के अंदर खूब सारा रंग भर दिया. बिजी सोनाक्षी ने जैसे ही हेलमेट पहना, वो सारा रंग उन पर गिर गया, जिसके बाद जहीर ‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर वहां से भाग गए. कपल का ये मस्ती वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ये कपल अक्सर एक दूसरे के साथ इस तरह के प्रैंक्स करते रहते हैं.