हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nikita Roy की रिलीज डेट बदली, रिलीज से एक दिन पहले आए बड़े अपडेट पर यूजर्स का क्या कहना?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
Nikita Roy की रिलीज डेट बदली। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी की ये फिल्म कल यानी 27 जून को रिलीज के लिए तैयार थी और फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच अब फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि ये अपडेट क्या है और यूजर्स का इस पर क्या कहना है?

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। नोट में लिखा है कि हम कई रिलीज और स्क्रीन पर संघर्ष करने के बीच हैं। इसलिए सभी की सलाह पर हमने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है।

18 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इससे हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेंगे। आप लोगों ने अब तक फिल्म को इतना प्यार दिया है, उसके लिए थैंक्स, लेकिन फिल्म के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। हम आपसे वादा करते हैं कि फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा? 

वहीं, अब इस पर यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय दी है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाकई बहुत बढ़िया फैसला, शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि अच्छा फैसला है। एक और यूजर ने कहा कि सही किया। एक अन्य ने कहा कि बहुत अच्छा। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं और फिल्म को पोस्टपोन करने के फैसले को सही बताया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में किस तरह से परफॉर्म करती है?

यह भी पढ़ें- Anshula Kapoor ने इस अंदाज में दी भाई को जन्मदिन की बधाई, लंबे-चौड़े पोस्ट में कही ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola