पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर वापस आ रहा है, लेकिन इस बार नए अंदाज़ में। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि इसका नया वर्जन 150 एपिसोड्स का होगा। इसका मकसद है शो के पुराने एपिसोड्स के साथ मिलकर 2000 एपिसोड्स पूरे करना। सबसे दिलचस्प बात ये है कि क्या स्मृति ईरानी फिर से ‘तुलसी’ बनकर दिखेंगी? एकता कपूर ने इशारों में कहा कि एक राजनेता फिर से एंटरटेनमेंट में लौट रहा है, जिससे लोग मान रहे हैं कि स्मृति ईरानी इस शो से वापसी कर सकती हैं। पहले वो एक्टिंग छोड़ राजनीति में आ गई थीं।
150 एपिसोड्स की होगी नई सीरीज
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एकता कपूर ने एक इवेंट में कहा कि इस शो का नया वर्जन करीब 150 एपिसोड्स का होगा। उन्होंने बताया कि इसके पीछे एक खास मकसद है।
उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के लिए जो प्यार है, उसी ने इससे जुड़े सभी लोगों को एक बार फिर एक साथ लाया है ताकि 150 एपिसोड पूरे करके 2000 एपिसोड का आंकड़ा छू सकें। यह शो उस सम्मान का हकदार है।
क्या फिर दिखेंगी ‘तुलसी’ यानी स्मृति ईरानी?
सबसे बड़ा सवाल था कि क्या स्मृति ईरानी इस शो में फिर से दिखाई देंगी? इस पर एकता कपूर ने इशारों में जवाब देते हुए कहा:
हम एंटरटेनमेंट में राजनीति ला रहे हैं या कहें, एक राजनेता को फिर से एंटरटेनमेंट में ला रहे हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मृति ईरानी फिर से ‘तुलसी’ के रूप में नजर आ सकती हैं।
राजनीति के लिए छोड़ी एक्टिंग
स्मृति ईरानी अब एक फुल-टाइम नेता हैं और 2012 से एक्टिंग से दूर हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के बाद उन्होंने 2002 में रामायण में ‘सीता’ का किरदार निभाया, जिसके डायरेक्टर नितीश भारद्वाज थे ।
इसके बाद 2007 में ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान’ और 2009 में ‘मनीबेन डॉट कॉम’ में वे लीड रोल में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म 2012 की बंगाली मूवी ‘अमृता’ थी।
एक पुराने इंटरव्यू में स्मृति ने कहा था:
जब मैं राजनीति में आई और सांसद बनी, तब मैंने एक्टर की नौकरी छोड़ दी। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी राजनीतिक भूमिका को गंभीरता से लें, तो आपको उसे पूरा समय देना ही होगा।
ये भी पढ़ें- कुणाल कामरा ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, बोले– मेंटल हॉस्पिटल जाना बेहतर
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines