हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par या Kuberaa... पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने किया धमाका?

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो चुकी है। ना सिर्फ आमिर की फिल्म बल्कि धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी टिकट खिड़की पर दस्तक दे चुकी है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर किसने की बड़ी ओपनिंग? image credit- youtube

बॉक्स ऑफिस पर दो और नई फिल्में आ गई हैं। टिकट खिड़की पर एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ अपना-अपना जलवा दिखा रही थी। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि पहले दिन इन दोनों नई फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

किसने की कितनी कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की बात करें तो इस फिल्म के खाते में पहले दिन 12.98 करोड़ रुपये आए हैं। इन दोनों फिल्मों में ‘कुबेर’ ने अपने ओपनिंग डे पर कमाल की कमाई की है और जमकर नोट छापे हैं। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन

इसी के साथ अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। 15वें दिन फिल्म ने 1.82 करोड़ की कमाई की है। 14वें दिन के मुकाबले फिल्म में कमाई में गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 169.92 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

जी हां, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के दिन टिकट खिड़की पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और फिल्म ‘कुबेर’ अब बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करेगी अब ये देखना होगा क्योंकि आज से सात दिन बाद यानी 27 जून को टिकट खिड़की पर महाक्लैश होगा एक कई फिल्में एक साथ रिलीज होंगी।

कौन-सी फिल्म करेगी बड़ी ओपनिंग?

बता दें कि इस लिस्ट में फिल्म ‘कन्नप्पा’, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’, काजोल की फिल्म ‘मां’, फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ और रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ रि-रिलीज के लिए तैयार हैं। देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों में कौन-सी फिल्म टिकट खिड़की पर सबसे ज्यादा कमाई करती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dil Thaam Ke को देख क्या बोले यूजर्स? Maalik ने नए गाने पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola