पिता की चिता को मुखाग्नि देते हुए नहीं थमे Himesh Reshammiya के आंसू, वीडियो में बदहाल दिखे सिंगर

Himesh Reshammiya Father Passed Away: सिंगर हिमेश रेशमिया पिता की चिता को मुखाग्नि देकर आए हैं। पिता की अंतिम रस्में करते हुए उनके वीडियो सामने आए हैं। इन्हें देखने के बाद आपका भी दिल टूट जाएगा।

Himesh Reshammiya Father Passed Away

Himesh Reshammiya Father Passed Away

विज्ञापन

Himesh Reshammiya Father Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता का निधन हो गया है। विपिन रेशमिया (Vipin Reshammiya) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये खबर बाहर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं, अब हिमेश रेशमिया के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। सिंगर के पिता भी जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर थे और उनके अचानक दुनिया से जाने पर फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

हिमेश रेशमिया ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

वहीं, अब जुहू में स्थित श्मशान घाट में हिमेश रेशमिया ने अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया है। अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देते हुए हिमेश का जो हाल था वो आपसे भी देखा नहीं जाएगा। सिंगर इस वक्त गम में डूबे हुए हैं। हिमेश रेशमिया के अंतिम संस्कार के कुछ वीडियो अब सामने आए हैं। ये वीडियो इतने इमोशनल हैं कि इन्हें देखकर आपके भी आंसू नहीं थमेंगे। सिंगर पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं और बेहद भावुक दिख रहे हैं।

विज्ञापन

शोक में डूबे दिखे सिंगर

सफेद कुर्ते-पजामे में सिंगर शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका उतरा हुआ चेहरा उनके दिल का दर्द बयां कर रहा है। सिंगर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे रो-रोकर उन्होंने अपनी आंखें सुजा ली हों। उनकी हालत देखकर अब उनके चाहने वालों का भी दिल टूट गया है। हालांकि, सिंगर अभी भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए नजर आईं।

विज्ञापन

चेहरे पर दिखा दर्द

सिंगर का एक वीडियो देखकर तो ऐसा लगेगा कि किसी तरह से उनका दर्द कम हो जाए। उनकी हालत देख फैंस का भी दिल पसीज रहा है। हिमेश की सूजी आंखें, बिखरे बाल और उनका उदास चेहरा अब फैंस को भी रुला रहा है। ये वीडियो देख अब हर तरफ मायूसी छा गई है। सभी लग सिंगर को सांत्वना दे रहे हैं और हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ