म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का निधन हो गया है। बेहद कम उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। अपनी आवाज से सबके दिल छूने वालीं गायत्री हजारिका आज सबके दिल भारी करके इस दुनिया से चली गई हैं। महज 44 साल ही उम्र में सिंगर की मौत हो गई।
कोलन कैंसर से हुई सिंगर की मौत?
दरअसल, लम्बे समय से गायत्री हजारिका कोलन कैंसर से जूझ रही थीं। कैंसर से इस लड़ाई में आज उनकी हार हो गई। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में दोपहर करीब 2:15 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। अब हॉस्पिटल से डॉक्टर का बयान भी सामने आ चुका है। डॉक्टर ने बताया है कि सिंगर गायत्री हजारिका अपना कैंसर का इलाज इसी अस्पताल में करवा रही थीं। हाल ही में उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
3 दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं गायत्री हजारिका
बताया जा रहा है कि गायत्री हजारिका पिछले तीन दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं। कल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और वहीं उन्होंने दम तोड़ा है। अब सिंगर के फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इस खबर से सदमे में हैं। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के लिए सांत्वना जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई में सुबह हो गई?’ Operation Sindoor पर लेट पोस्ट कर बुरी तरह ट्रोल हुए Anil Kapoor
असम के सीएम ने दी श्रद्धांजलि
सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, वहां के नेता भी असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन पर शोक प्रकट करते हुए नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर पाएगा। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में खालीपन पैदा हो गया है। आपको बता दें, गायत्री हजारिका को उनकी मधुर आवाज के लिए जाना जाता था। अब असम के सीएम ने भी गायत्री हजारिका की मौत पर दुख जताया है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines