---विज्ञापन---

‘मुंबई में सुबह हो गई?’ Operation Sindoor पर लेट पोस्ट कर बुरी तरह ट्रोल हुए Anil Kapoor

अनिल कपूर ने आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की है और अब यही उनकी मुसीबत का कारण बन गया है। अब अनिल कपूर को इतने दिनों बाद पोस्ट करने के लिए लोगों की बातें सुननी पड़ रही हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने आज एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद वो बुरी तरह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर 8 तारीख को हुआ था, लेकिन एक्टर ने अब इस पर पोस्ट शेयर किया है। अब लेट पोस्ट करने करने पर अनिल कपूर काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच इतना कुछ होने के बाद भी चुप्पी साधी हुई थी। अब अचानक एक्टर ने इस मामले पर रिएक्ट कर दिया, तो सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन तो आएगा ही।

ऑपरेशन सिन्दूर पर क्या बोले अनिल कपूर?

आपको बता दें, कुछ देर पहले अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘जो करने की जरूरत थी, वो किया गया। किस परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होता, लेकिन जब देश की बात आती है, तो हम एक होकर खड़े हो जाते हैं। हमेशा थे, हमेशा हैं। डटकर खड़े रहने और बहादुरी से जवाबी हमला करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों का आभारी हूं। भारत भूलता नहीं। भारत माफ नहीं करता। जय हिन्द…जय हिन्द की सेना!’

---विज्ञापन---

अनिल कपूर लेट पोस्ट करने पर हुए ट्रोल

अब इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘सुबह हो गई?’ एक ने कहा, ‘अब जागे हो?’ तो किसी ने कहा, ‘अचानक सभी सेलिब्रिटीज ने देश भक्ति पर पोस्ट करना कैसे शुरू कर दिया… भाई लोग सीजफायर हो गई है… अब क्यों?’ एक शख्स ने अनिल कपूर से सवाल करते हुए पूछा, ‘फिल्म रिलीज होने वाली है?’ एक कमेंट आया, ‘PR अपना काम कर रहे हैं।’ तो किसी ने मजाक में कहा, ‘मुंबई में सुबह हो गई।’ एक और कमेंट आया, ‘बहुत जल्दी मैसेज किया… लगता है सर की कोई फिल्म रिलीज होने वाली है।’ कोई बोल रहा है कि सर आप बहुत लेट हो गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Paresh Rawal ने छोड़ी Hera Pheri 3? बाबू भैया ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

हाल ही में हुआ था मां का निधन

अब कुछ इसी तरह से अनिल कपूर के पोस्ट पर फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को नहीं समझ रहे कि अनिल कपूर ने अब तक इस मामले पर कोई भी पोस्ट शेयर क्यों नहीं किया था? एक्टर की मां का इसी महीने निधन हुआ है। मां को खोने के बाद अनिल कपूर और उनके परिवार पर काफी कुछ गुजरी है। ऐसे में एक्टर खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे।

First published on: May 16, 2025 05:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola