Shweta Tiwari Ex Raja Chaudhary On Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Relationship: इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के अफेयर के चर्चे चल रहे हैं। अक्सर इन स्टारकिड्स को साथ देखकर ऐसी रूमर्स उड़ने लगती हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी बार दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है। कभी डिनर तो कभी मूवी के बहाने ये दोनों अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। वहीं, कई बार तो इन्हें एक ही पार्टी में छुप-छुपकर मिलते भी देखा गया है। ऐसे में इनकी डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर खूब शोर मचा रही हैं।
पलक-इब्राहिम के रिश्ते पर राजा का कमेंट!
हालांकि, ये दोनों कई बार बता चुके हैं कि ये दोनों बस अच्छे दोस्त हैं और इनका कोई लव अफेयर नहीं चल रहा। लेकिन फैंस हैं कि इनकी सुनते ही नहीं और सभी को यही लगता है कि पलक और इब्राहिम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसी बीच अब पलक के पापा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। दरअसल, अब श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने इन दोनों के रिश्ते पर कमेंट किया है। जिसके बाद उनका बयान सुर्खियों में छा गया है।
Image Credit: Google
बेटी खुश तो बाप भी खुश
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राजा ने पलक और इब्राहिम के रिश्ते को न तो कंफर्म किया और न ही इससे इंकार किया। राजा चौधरी ने कहा, “इस टाइम पर न बच्चों को अपना डिसीज़न लेने की शक्ति आ जाती है। उन्हें जो भी अच्छा लगता है, मैं उससे खुश हूं। वो खुश है तो मैं खुश हूं। वो दुखी है तो मैं भी दुखी हूं।” इसके अलावा राजा ने इस दौरान श्वेता की भी तारीफ की। जिस तरह से श्वेता तिवारी ने अपने काम के साथ बच्चों की परवरिश की है उससे राजा काफी इम्प्रेस हैं।
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
वहीं, राजा के इस इंटरव्यू के बाद फैंस के भी दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। सभी को ऐसा लग रहा है कि कही ये उनका रिश्ते को कंफर्म करने को तरीका तो नहीं है। कुछ लोग तो अब ऐसा भी कह रहे है कि राजा ने अपनी बेटी को इब्राहिम संग रिश्ता रखने पर अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब हलचल देखने को मिल रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines