Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या है Shraddha Kapoor का ब्यूटी सीक्रेट? महंगी क्रीम नहीं, एक्ट्रेस अपनाती हैं ये 5 सरल नुस्खे

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. वहीं एक्ट्रेस अपनी क्लीयर स्किन के लिए कोई महंगी क्रीम नहीं बल्कि 5 सरल नुस्खे अपनाती हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस किन स्टेप्स को फॉलो करती हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 3, 2026 12:57
Shraddha Kapoor Birthday

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीता है. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी ब्यूटी का भी ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. बिना किसी मेकअप के भी ‘स्त्री’ फेम एक्ट्रेस कमाल की लगती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपने फैंस के लिए बिना मेकअप लुक की फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस कौनसे 5 सरल नुस्खे अपनाती हैं?

हैवी मेकअप से बचती हैं एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर से जब भी उनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा जाता है तो वो अक्सर अपने फैंस को अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए कहती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि साफ खानपान से स्कीन क्लियर रहती है. वहीं एक्ट्रेस अपनी रोजमर्रा की लाइफ में हैवी मेकअप कराने से बचती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमने निकले Karan Aujla, पुलिस ने रोका तो दिखाई दरियादिली; वीडियो वायरल

ये रूटीन करती हैं फॉलो

  • CTM रूटीन- एक्ट्रेस डेली लाइफ में CTM रूटीन को फॉलो करती हैं. श्रद्धा कपूर बेस्ट क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग का इस्तेमाल करती हैं. क्लीयर स्किन के लिए एक्ट्रेस ये स्टेप्स दिन में दो बार फॉलो करती हैं. वहीं एक्ट्रेस का मानना है कि इन स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में हर किसी को अपनाना चाहिए.
  • सनस्क्रीन- श्रद्धा कपूर घर से बाहर जाने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं. सनस्क्रीन सूरज की किरणों से चेहरे की स्किन को बचाती है. वहीं ये चेहरे को टैनिंग से भी बचाती है. एक्ट्रेस अपने फैंस को भी रोजाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह देती हैं.
  • भरपूर पानी है जरूरी- हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस का मानना है कि पानी पीना बहुत जरूरी है. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है. वहीं ज्यादा पानी पीने से स्किन भी क्लियर रहती है और बेदाग भी रहती है.
  • हेल्दी डाइट- श्रद्धा कपूर जंक फूड से भी दूर रहती है और हेल्दी फूड खाती हैं. एक्ट्रेस ताजे फल, हरी सब्जियां और नारियल का पानी पीती हैं. श्रद्धा कपूर का मानना है कि ये अंदर से भी आपको निखारता है.
  • वर्कआउट और योग- वर्कआउट और योग से भी आपकी स्किन हेल्दी रहती है. एक्ट्रेस भी रोजाना वर्कआउट करती हैं. वहीं एक्ट्रेस अपने फैंस को भी इस बात की सलाह देती हैं कि डेली वर्कआउट और योग करना जरूरी होता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 12:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.