---विज्ञापन---

Ratan Tata के निधन की खबर सुन ब्लैंक हुईं Shehnaaz Gill? जबरदस्त तरीके से हो रहीं ट्रोल

Shehnaaz Gill on Ratan Tata Death News: भारत के जाने-माने बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन के बाद अचानक एक्ट्रेस शहनाज गिल ट्रोल होने लगीं। आखिर क्यों और कैसे, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill on Ratan Tata Death News: भारत के जाने-माने बिजनेसमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा के बारे में कहा जाता है कि उनके आज तक कोई भी दुश्मन नहीं था। उनकी शख्सियत ही कुछ ऐसी थी कि हर कोई उनसे प्यार करता था। रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और टीवी जगत भी सदमे में है। लेकिन जब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल से इसे लेकर सवाल किया गया तो मैडम अचानक ब्लैंक हो गईं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

रतन टाटा के सवाल पर चुप हो गईं शहनाज 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जब रतन टाटा के बारे में शहनाज से सवाल किया जाता है, तो वो कुछ सेकंड के लिए चुप हो जाती हैं। इतना ही नहीं शहनाज गिल के चेहरे पर कई यूजर्स एक स्माइल भी नोटिस करते हैं। ऐसा लगता है जैसे वो अभी अगले ही सेकंड हंसने लगेंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना कहूंगी कि जो हुआ, वो ठीक नहीं था। लेकिन हम इस पर कुछ नहीं कर सकते, मैं क्या कहूं पांडे? इसमें मेरी कोई राय नहीं है।’ इस पर पपराजी उन्हें ‘मिसिंग’ कहते हैं और शहनाज जवाब देती हैं, ‘हां, बिल्कुल।’ शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शहनाज के स्माइलिंग फेस पर लोगों का कमेंट

शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया। कई यूजर्स ने उनके ब्लैंक होने पर कमेंट किया। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं कि उन्हें सच में रतन टाटा के बारे में कुछ भी नहीं पता? एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि इन्हें रतन टाटा के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनका रिएक्शन बहुत निराशाजनक है।’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘जिन्हें कुछ नहीं पता, उनसे सवाल करने का क्या मतलब? सब तो पांडे ने पहले ही बता दिया।’ इतना ही नहीं कई कमेंट्स में तो शहनाज गिल के स्माइलिंग फेस को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। एक यूजर ने लिखा- ‘चेहरे पर जरा सा भी गम नजर नहीं आ रहा, क्या ही बताएंगी मैडम वो तो हंस रही हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अपनी जिंदगी के अगले चैप्टर के लिए तैयार हूं…’, शादी टूटने के बाद किस और है Dalljiet Kaur का इशारा?

First published on: Oct 10, 2024 05:55 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola