'सुनीता को तैयार रहना चाहिए…', दूसरी शादी पर गोविंदा का पुराना बयान वायरल; खुलेआम कही थी ये बात

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता चर्चाओं में बना हुआ है. इसी बीच गोविंदा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो दूसरी शादी की बात करते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं गोविंदा ने क्या कुछ कहा.

sunita ahuja govinda

(Pic Credit- X) गोविंदा का पुराना बयान हुआ वायरल

Govinda Old Statement Viral: बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा की शादी एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं. हाल ही में ‘लॉक अप 2’ फेम सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर अफेयर के आरोप लगाए थे. हालांकि इसके गोविंदा ने भी सुनीता आहूजा पर पलटवार किया था, जिसके बाद पति-पत्नी का ये विवाद चर्चाओं में आ गया था. वहीं अब इस विवाद के बीच गोविंदा का पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दूसरी शादी की बात करते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या-कुछ कहा.

विज्ञापन

पत्नी ने लगाए आरोप

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को डेट करने के आरोप लगाए थे. वहीं सुनीता ने गोविंदा को कोमल रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. हालांकि इस आरोप पर गोविंदा ने सुनीता आहूजा को चेतावनी देते हुए कहा था कि अपनी हद में रहें. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच इस पलटवार को देख फैंस भी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

दूसरी शादी पर क्या बोले गोविंदा?

वहीं अब गोविंदा का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है. स्टारडस्ट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने दूसरे शादी को लेकर बात कही थी. एक्टर ने कहा था, ‘कल का किसी को नहीं पता क्या हो जाए. क्या पता मैं किसी और के साथ इन्वॉल्व होकर शादी कर लूं. सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि इसके बाद मैं फ्री फील करूंगा. वैसे भी मेरी कुंडली में दूसरी शादी करने का योग बना हुआ है.’ वहीं अब गोविंदा का ये बयान तेजी से चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

तलाक का केस लिया वापस

आपको बता दें बीते दिन सुनीता आहूजा को अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था, जिसके बाद लोग अनुमान लगाने लगे थे कि गोविंदा संग सुनीता आहूजा अपना रिश्ता खत्म करने जा रही हैं. हालांकि बाद में गोविंदा के मैनेजर ने क्लियर किया है कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट में तलाक का केस वापस लेने गई थीं और अब गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ