---विज्ञापन---

The Traitors 2 से एक और ट्रेटर का कटा पत्ता, ‘सर्कल ऑफ शक’ में कंटेस्टेंट्स ने मिलकर किया एलिमिनेट

The Traitors 2 Eviction: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एक और ट्रेटर का पत्ता साफ हो गया है. इनोसेंट कंटेस्टेंट्स ने मिलकर इस ट्रेटर को एलिमिनेट कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर कौनसा कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुआ है.

---विज्ञापन---

The Traitors 2 Eviction: करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ प्राइम वीडियो पर छाया हुआ है. शो के अभी तक 6 एपिसोड्स रिलीज किए जा चुके हैं. आज यानी 20 अगस्त को प्राइम वीडियो के इस शो के 3 नए एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं. इसमें एक ट्रेटर का पत्ता कट चुका है. ‘सर्कल ऑफ शक’ में बाकी के कंटेस्टेंट्स ने इस ट्रेटर को ज्यादा वोट्स देकर शो से एविक्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी ट्रेटर के एविक्शन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद कबूल रहे हैं कि वो ट्रेटर हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो से किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है.

शो से इस ट्रेटर का कटा पत्ता

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में शो में मौजूद एक और ट्रेटर का एलिमिनेशन हो गया है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू हैं. शो के शुरुआत से ही अपने गेम को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए कुल्लू ने अच्छा गेम खेला, जिसे ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया. वहीं अब शो में कुल्लू अपनी ट्रेटर वाली पहचान को ज्यादा देर तक नहीं बचा पाए और इनोसेंट्स ने मिलकर कुल्लू का गेम ही खत्म कर दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हिट डेब्यू के बाद भी 4 साल तक काम को तरसा ये सितारा, कभी ड्राइवर बनकर किया था गुजारा!

कंटेस्टेंट्स ने ज्यादा वोट्स देकर किया एलिमिनेट

दरअसल हाल ही के एपिसोड में ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान इनोसेंट्स कंटेस्टेंट्स को एक और ट्रेटर को पकड़ना था. वहीं कंटेस्टेंट्स का सारा शक कुल्लू पर चला गया और कंटेस्टेंट्स ने कुल्लू का नाम अपने कार्ड्स पर लिख दिया. ज्यादा वोट्स मिलने पर कुल्लू एविक्ट हो गए. करण जौहर ने जब कुल्लू को अपनी पहचान बताने के लिए कहा तो सेंटर में खड़े होकर कुल्लू ने खुद कबूल कर लिया कि वो एक ट्रेटर हैं और वो शो से एविक्ट हो गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सुनीता को तैयार रहना चाहिए…’, दूसरी शादी पर गोविंदा का पुराना बयान वायरल; खुलेआम कही थी ये बात

पुराने ट्रेटर्स में से कितने ट्रेटर्स बचे?

बता दें शो के शुरुआत में 21 कंटेस्टेंट्स में से 4 कंटेस्टेंट्स को ट्रेटर्स के रूप में चुना गया था. वहीं शुरुआत में ही 4 में से एक ट्रेटर हरमान सिंघा को कंटेस्टेंट्स ने शो से एविक्ट कर दिया था. इसके बाद शो में सिर्फ 3 ट्रेटर्स ही बचे. अब हालिया एपिसोड में 3 ट्रेटर्स में से कुल्लू भी एविक्ट हो गए हैं. वहीं शो में अब पुराने 4 ट्रेटर्स में से 2 ट्रेटर्स ही बचे हैं, जिनका नाम क्रिस्टल डिसूजा और शहनिल गिल है. वहीं अब शो के बाकी कंटेस्टेंट्स में से और 2 ट्रेटर्स को चुना जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 11:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola