---विज्ञापन---

Shefali Jariwala के निधन से टूटीं मां सुनीता, अस्पताल से दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

Shefali Jariwala Mother Break Down: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई स्तब्ध है। एक्ट्रेस की मां सुनीता जरीवाला अस्पताल पहुंची हैं। बेटी के अचानक निधन से वह पूरी तरह से टूट गई हैं।

Shefali Jariwala Mother Break Down: बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के आने के बाद से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। फिलहाल परिवार की ओर से ऑफिशियल बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच अस्पताल से एक्ट्रेस की मां का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बेटी के निधन से सुनीता जरीवाला बुरी तरह से टूट गई हैं।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को 42 साल की उम्र में देर रात कार्डियक अरेस्ट आया था। बताया जाता है कि पराग त्यागी और अन्य लोग एक्ट्रेस को मौके पर मुंबई के कूपर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से एक वीडियो सामने आया था जिसमें पराग त्यागी को बदहवास हालत में बाहर निकलते हुए देखा गया था। अब शेफाली की मां सुनीता जरीवाला और अन्य फैमिली मेंबर्स अस्पताल पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death: 15 साल तक इस बीमारी से जूझती रहीं शेफाली जरीवाला, इंटरव्यू में किया था रिवील

---विज्ञापन---

बेसुध दिखीं शेफाली की मां

सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला की मां सुनीता जरीवाला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी को देखने के लिए अस्पताल जाते हुए देखा जा सकता है। वह कार में बेसुध होकर बैठी हुई हैं। वीडियो देखकर साफ है कि सुनीता जरीवाला अचानक आए इस दुख से पूरी तरह टूट चुकी हैं। बेटी को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

पराग त्यागी को लगा सदमा

उधर, वाइफ को खो देने से एक्टर पराग त्यागी को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें पराग अपने घर के बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जिम आउटफिट पहन रखा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट टीम एक्ट्रेस के घर पर पहुंच चुकी है। आगे की जांच की जा रही है। अब शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

First published on: Jun 28, 2025 09:34 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola