Salman Khan Help Shahrukh Khan Lookalike: चाहे कोई चर्चित चेहरा हो या फिर आम इंसान लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं। राखी सावंत हों या फिर पूजा डडवाल भाईजान ने जरूरतमंदों की हमेशा मदद की है। हालिया उदाहरण देखने को मिला जब उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के हमशक्ल की मदद की। आपको बता दें कि इस हमशक्ल का नाम रिजवान खान है, जो एक फेमस सोशल मीडिया स्टार भी हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे जिन्हें देखने के बाद उनमें और शाहरुख खान में अंतर करना काफी मुश्किल होगा। हाल ही में रिजवान खान एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने सलमान खान की ओर से की गई मदद का किस्सा सुनाया।
कोरोना काल में सलमान खान ने की मदद
रिजवान खान हाल ही में अरहान खान के वेब शो ‘डंब बिरयानी’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि किस तरह से कोरोना काल में उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी और उस वक्त सलमान खान मसीहा बनकर आए और उनकी मदद की। आर्टिस्ट रिजवान ने बताया कि, ‘कोरोना काल के दौरान मेरी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। मुझे पाई-पाई का मोहताज होना पड़ा था। कई बार मुझे अपने घर का सामान तक बेचना पड़ा जिससे एक वक्त के खाने का इंतजाम हो सके।’
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट, Arjun Kapoor से ब्रेकअप का दर्द छलका!
सेलिब्रिटी हमशक्ल यूनियन को दिया राशन
रिजवान सिंह ने आगे बताया, ‘कोरोना का समय हमारे लिए बहुत मुश्किल भरा रहा। मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और मेरे पास कोई नौकरी या काम नहीं था, जिससे पैसे कमा सकूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सेलिब्रिटी हमशक्ल की यूनियन से जुड़ा हुआ हूं। सलमान खान ने उस वक्त हमारी मदद की जिम्मेदारी उठाई और यूनियन के सभी सदस्यों के लिए राशन का इंतजाम किया। साथ ही सभी को 2,500 रुपये भी देने का काम किया जिससे हमारा खर्चा पानी चल सके।’
कई फिल्मों का रह चुके हैं हिस्सा
शाहरुख खान के हमशक्ल ने आगे कहा, ‘मैं सलमान खान का धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने उस मुश्किल वक्त में मेरी मदद की। आज उन्हीं का आशीर्वाद है कि मेरे पास 2 BHK का अपार्टमेंट है। जिन चीजों को मैंने कोरोना काल में बेचा था, अब मैं उन्हें वापस ला चुका हूं।’ गौरतलब है कि रिजवान खान ‘मोहब्बतें’ और ‘चक दे इंडिया’ और कई ऐड का हिस्सा रह चुके हैं, जब उन्होंने शाहरुख खान की बॉडी डबल का रोल प्ले किया।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines