Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

बॉक्स ऑफिस पर Salaar का पहरा, फिर भी Dunki की कमाई पर नहीं पड़ रहा कोई असर

Dunki Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की छठवें दिन की कमाई के आंकडे़ आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म की कमाई...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Dec 26, 2023 22:24
Dunki Box Office Collection Day 6
Social Media

Dunki Box Office Collection Day 6 (early estimates): अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। किंग खान की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

इस बीच अब इस फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raha सो रही है…. इमरजेंसी लगवा दो या एक दिन का मौन होना चाहिए, इंस्टाग्राम पर Viral हुई पोस्ट

---विज्ञापन---

Dunki ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के छठवें दिन के कारोबार की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), इस फिल्म ने 9.04 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं, अगर फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने छह दिनों में 138.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म की बीते पांच दिनों की कमाई

वहीं, अगर किंग खान की इस फिल्म की बीते पांच दिनों की कमाई की बात करें तो शाहरुख खान की इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 25.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 30.7 करोड़ रुपये और 5वें दिन 24.32 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘डंकी’ की स्टारकास्ट

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, सतीश शाह, बोमन ईरानी, जेरेमी व्हीलर सहित कई अन्य कलाकार हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ ने अच्छी खासी पकड़ बना रखी है और फिल्म जमकर कमाई कर रही है। बता दें कि इस साल शाहरुख खान की दो और फिल्में आई हैं ‘पठान’ और ‘जवान’।

बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ का जलवा

इन दोनों फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही किंग खान की इन फिल्मों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। अब टिकट खिड़की पर ‘सालार’ से टकराव के बाद ‘डंकी’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी ये तो वक्त ही बताएगा?

First published on: Dec 26, 2023 10:22 PM

संबंधित खबरें