'उदय-मजनू' की जोड़ी की होगी वापसी! अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस नई कॉमेडी फिल्म में होंगे शामिल?

फिरोज नाडियाडवाला एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं अब खबरें यह भी आ रही हैं कि इस मूवी में भूमिका अनिल कपूर और नाना पाटेकर ‘उदय-मजनू’ की जोड़ी में नजर आने वाले हैं.

Anil Kapoor And Nana Patekar

अनिल कपूर और नाना पाटेकर

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी को एक साथ न देख पाने पर दर्शक काफी निराश हो गए थे. अगर आप भी उनमें से हैं, तो यह खबर जानकर आपको काफी खुशी होने वाली है. दरअसल, आज हम आपको बताने वाले हैं कि बहुत जल्द उदय और मजनू की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई फिल्म में नजर आएंगे अनिल-नाना

अनिल कपूर और नाना पाटेकर एक नई कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म है, जिसे लेकर अब भी एक्टर से बात जारी है. इस मूवी को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान करने वाले हैं. फिलहाल मूवी के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. वहीं इस मूवी में टाइगर श्रॉफ का नाम लीड रोल के लिए फाइनल हो गया है. खबरों के अनुसार फिरोज नाडियाडवाला फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के दो मजेदार किरदार निभाए, जो दर्शकों को काफी पसंद आए और उदय और मजनू की याद को ताजा कर दे.

विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म?

आपको बता दें कि इस मूवी के लिए एक्टर भी इस काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें, तो ये दोनों किरदार नए जमाने के ‘उदय’ और ‘मजनू’ बनने की क्षमता रखते हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि फिरोज नाडियाडवाला के साथ इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए अनिल कपूर और नाना पाटेकर काफी उत्साहित है. वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभी मूवी की स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. खबरों की मानें, तो मेकर्स साल 2027 की शुरुआत में मूवी की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. हालांकि,  फिरोज की जॉम्बी कॉमेडी से पहले, अनिल कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं. जिसमें जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ का नाम मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ