Raha सो रही है.... इमरजेंसी लगवा दो या एक दिन का मौन होना चाहिए, इंस्टाग्राम पर Viral हुई पोस्ट

Raha’s Video Viral On instagram: आज यानी 26 दिसंबर को राहा का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Raha's Video Viral On instagram

instagram

विज्ञापन

Raha’s Video Viral On instagram: बीते दिन यानी 25 दिसंबर क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की पहली झलक शेयर की। राहा की पहली झलक जैसे ही सामने आई, तो सोशल मीडिया पर छा गई।

हर कोई राहा की क्यूटनेस पर दिल हार गया। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स ने तो राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की जैसा बताया। इस बीच राहा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘राहा’ का वीडियो

दरअसल, आज फिर राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि राहा अपनी मां आलिया भट्टी की गोद में है। इस दौरान एक शख्स इशारा करता है और कहता है कि राहा सो रही है, चुप रहें। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rahas Video Viral On instagram

instagram

साथ ही यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हां पूरे भारत के फोन साइलेंट करवा दो क्योंकि ‘राहा’ सो रही है।

विज्ञापन
Raha's Video

instagram

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर कमेंट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा कि रेड अलर्ट, सभी नेशनल मुद्दों को एक तरफ रख दें। सावधान “राहा सो रही है”। तीसरे यूजर ने लिखा कि पहले तैमूर का तांडव था अब राहा का है, लेकिन प्यारा है।

विज्ञापन
Raha so rahi hai

instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब उसके पीछे ही पड़े रहोगे। एक और यूजर ने लिखा कि एक दिन का मौन होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इमरजेंसी लगवा दो सो रही है।

विज्ञापन

आलिया-रणबीर ने दिखाई बेटी की पहली झलक

इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। बता दें कि 14 अप्रैल साल 2022 को अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की थी। साल 2022, 6 नवंबर को आलिया ने ‘राहा’ को जन्म दिया और रणबीर अपने पहले बच्चे के पिता बने। राहा के जन्म के बाद से ही सभी को ‘राहा’ की पहली झलक का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ