कम उम्र में प्यार के लिए परिवार से भिड़ी ये सिंगर, फिर 1 साल बाद ही टूटी शादी; पहचाना कौन?

फिल्म इंडस्ट्री की एक सिंगर ऐसी हैं जिन्होंने कम उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. लेकिन उनकी ये शादी 1 साल भी चल नहीं पाई थी, जिसके बाद वो अपने पति से अलग हो गई थीं. चलिए जानते हैं हम किस सिंगर की बात कर रहे हैं.

sunidhi chauhan birthday

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. वहीं इन सितारों की प्रोफेशनल लाइफ काफी शानदार है. आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड की टॉप सिंगर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी. परिवार के खिलाफ जाकर इस सिंगर ने अपने प्यार को चुना लेकिन 1 ही साल में सिंगर की शादी टूट गई थी. जिसके बाद उन्हें अपनी लाइफ में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा. इसके बावजूद भी आज ये सिंगर बॉलीवुड की स्टार हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सिंगर की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

18 की उम्र में की शादी

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने वाली इस सिंगर का नाम सुनिधि चौहान है. सुनिधि चौहान ने अपने करियर में हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी में गाने गाए हैं. वहीं सिंगर की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रही है. महज 18 साल की उम्र में सुनिधि ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. कोरियोग्राफर बॉबी खान और सुनिधि चौहान की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है.

विज्ञापन

1 साल में ही टूटी शादी

सुनिधि जब 18 साल की थीं तो उन्होंने अपने परिवार से बॉबी खान से शादी करने की बात की, लेकिन उनके परिवार इस शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद सुनिधि ने परिवार के खिलाफ जाकर बॉबी खान से शादी कर ली थी. लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई और शादी के 1 साल बाद ही बॉबी खान और सुनिधि चौहान की शादी टूट गई थी. इस शादी के टूटने की असली वजह थी कि बॉबी खान के परिवार वाले सुनिधि चौहान को बहू ही नहीं मानते थे, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

विज्ञापन

दूसरी शादी किससे की?

पहली शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर पर फोकस किया और उन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया, जिसका सपना हर कोई देखता है. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद सिंगर ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से दूसरी शादी कर ली. वहीं दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम तेज सोनिक है. सुनिधि अब अपनी फैमिली के साथ काफी खुश हैं और अपने काम से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ टाइम भी बिताती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ