Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' देख इमोशनल हुए फैंस! फिल्म देख क्या बोली ऑडियंस?

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस को फिल्म कैसी लगी.

Batwara 1947 X Review

Batwara 1947 X Review: सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फैंस भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े मिले-जुले रिव्यू आ रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को देख पब्लिक ने क्या रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए बढ़ गई थी. फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है. फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सभी दर्शक ‘बंटवारा 1947′ को पैसा वसूल ही बता रहे हैं. सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाते नजर आए हैं. सिनेमाघरों में देखने के लिए ये परफेक्ट है.’

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बंटवारा 1947 फिल्म सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्म है. ये फिल्म गदर से कहीं बेहतर है. वहीं इस फिल्म को 5 में से 5 रेटिंग दी जाती है. भारतीय सिनेमा को एक और रत्न देने के लिए आमिर खान को ढेर सारी बधाई. ये फिल्म भारत में कम से कम 200 करोड़ की कमाई करेगी.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बंटवारा 1947 फिल्म का पहला भाग धमाकेदार है. विभाजन के बाद दिखाए गए रेलवे स्टेशन के सीन ने इमोशनल कर दिया. दूसरे पार्ट में भी स्टारकास्ट ने अच्छी एक्टिंग की है. इसे 5 स्टार मिलते हैं.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ में कमाल का काम किया है. ‘बंटवारा 1947’ के साथ-साथ शबाना आजमी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2′ में भी दमदार भूमिका निभाती नजर आ रही हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The Traitors 2 से एलिमिनेट हुए ये 4 सितारे, शो शुरू होते ही टूटा विनर बनने का सपना

5वें यूजर ने लिखा, ‘मानो या ना मानो, ‘बंटवारा 1947’ लंबी दौड़ का घोड़ा है. ये लंबी दौड़ में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2′ को पीछे छोड़ सकती है. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है. वहीं ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि लंबे समय तक थिएटर्स में चलने वाली फिल्म है. लंबे समय तक ऑडियंस इस फिल्म को थिएटर्स में देखगी.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 112 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर ने Netflix पर जमाई धाक, टॉप 2 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल ‘गदर’ की तरह ही धांसू रोल निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म में सनी देओल के साथ पहली बार उनके बेटे करण देओल भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. करण देओल और सनी देओल के साथ-साथ फिल्म में प्रीति जिंटा, कनिका कपूर और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ