‘किंग’ शाहरुख खान की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी, और पहली बार अपने पापा के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक प्रोफेशनल हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सुहाना उनकी स्टूडेंट बनी हैं, जो खतरनाक मिशनों की ट्रेनिंग ले रही है।
फिल्म ‘किंग’ कब रिलीज होगी
फिल्म के मेकर्स ने कथित तौर पर यह फिल्म अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज करने की प्लानिंग की है। Peeping Moon की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिन एक परफेक्ट मौका है बड़ी फिल्म के लिए क्योंकि उस दिन शुक्रवार है और नेशनल हॉलीडे भी है। इससे फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में शाहरुख ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे और अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे फिर से एक और 500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे। छुट्टी के दिन रिलीज होने से इस लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, अभय वर्मा फिल्म में सुहाना के बॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे हैं। साथ ही शाहरुख और सुहाना दोनों ने इस फिल्म के लिए अच्छी-खासी फिजिकल ट्रेनिंग ली है। रानी मुखर्जी फिल्म में सुहाना की मां बनी हैं। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी का किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में बहुत अहम है। जब उन्हें शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का ऑफर मिला, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। उनका किरदार फिल्म में इमोशनल गहराई जोड़ता है।
शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख इस फिल्म के साथ-साथ अपने बेटे आर्यन खान के साथ नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में ‘जवान’, ‘पठान’, ‘रईस’, ‘डियर जिंदगी’, ‘कल हो ना हो’ और ‘मैं हूँ ना’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। किंग स्टार ने इस साल मेट गाला में पहली बार शिरकत की, जहां उन्होंने अपने क्लासिक ‘K’ अक्षर वाले नेकपीस से खूब ध्यान खींचा और सुर्खियां बटोरी।
ये भी पढ़ें-हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Vidya Balan, रोल को लेकर जताई खास पसंद
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines