हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan: लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट की अफवाहों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, दिखे फिट

विज्ञापन
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को आज (बुधवार) सुबह अमेरिका से भारत लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इससे पहले एक्टर को लेकर खबरें थीं कि किंग खान को अमेरिका में चोट लग गई।

वहीं, एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह सुपरस्टार शाहरुख खान हैंडसम लग रहे थे और उन्हें नीली हुडी स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसे उन्होंने पैंट और एक सफेद टी-शर्ट के साथ पहना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को काली टोपी और चश्मे से पूरा किया था।

यह भी पढ़ें- Satya Prem Ki Katha BO Collection Day 6: 50 करोड़ से बस इतनी दूर ‘सत्यप्रेम की कथा’, 6वें दिन की इतनी कमाई

विज्ञापन

Shah Rukh Khan वापस मुंबई लौटे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान शाहरुख खान जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। हालांकि अब शाहरुख ठीक हैं और इसी बीच उन्हें 5 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया है। शाहरुख पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ सुबह ही अमेरिका से लौटे, उन्होंने एमिरेट्स फ्लाइट ली थी, जोकि दुबई से होते हुए मुंबई पहुंची है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जैसे ही पैपराजी ने किंग खान को देखा तो घेर और उनसे उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख फिट दिखे, जिससे फैंस ने चैन की सांस ली है। दरअसल, शाहरुख लॉस एंजिल्स में अपनी आने वाली एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान उनके चेहरे और नाक पर चोट आई थी।

विज्ञापन

आज 5 जुलाई को मुंबई वापस लौटे शाहरुख खान

खून रुक नहीं रहा था, तो उसे रोकने के लिए एक्टर की सर्जरी करनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सर्जरी के बाद शाहरुख खान मुंबई वापस लौट आए हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। पर लॉस एंजिल्स से उनकी वापसी 5 जुलाई की सुबह हुई है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे किंग खान

इसके साथ ही अगर किंग खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो शाहरुख अब जल्द ही फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा शाहरुख ‘डंकी’ और ‘टाइगर 3’ में कैमियो में नजर आएंगे। साथ ही साल 2024 में वह सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola