Satya Prem Ki Katha BO Collection Day 6: 50 करोड़ से बस इतनी दूर ‘सत्यप्रेम की कथा’, 6वें दिन की इतनी कमाई
Edited By Nancy Tomar

Satya Prem Ki Katha BO Collection Day 6
Edited By Nancy Tomar

Satya Prem Ki Katha BO Collection Day 6
Satya Prem Ki Katha BO Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शको में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है।
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, अब इस फिल्म का 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 4.20 करोड़ का कारोबार किया है।हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 46.91 करोड़ रुपये हो गया है।
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बीते पांच दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.15 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ और 5वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी पिछले काफी दिनों से फिल्म सत्यप्रेम की कथा का प्रमोशन कर रहे थे। एक्टर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ कितना कलेक्शन कर पाती है।
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल का रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणनी कथा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।
वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: