Shah Rukh Khan: 'पठान' कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख का बड़ा बयान, कहा- दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग .....
Edited By Amit Kasana

शाहरुख खान
Edited By Amit Kasana

शाहरुख खान
Shah Rukh Khan: ‘पठान’ मूवी पर कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान का बड़ा बयान आया है। गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लोगों को संबोधित करते हुए शाहरुख बोले, कुछ दिनों से हम लोग यहां पर नहीं आए हैं। आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है, पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं, मैं सबसे ज्यादा खुश हूं, ये बात मुझे बताने में बिल्कुल अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं।
#WATCH | No matter what the world does, people like us will stay positive: Shah Rukh Khan at Kolkata International Film Festival pic.twitter.com/QL6uyRFACS
— ANI (@ANI) December 15, 2022
आगे लोगों को संबोधित करते हुए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर कहा, आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इसके अलावा इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती है।
अभिनेता ने कहा कि इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है। सिनेमा इंसान की बर्ताव को दिखाता है। जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति आती है। शाहरुख खान ने अपने संबोधन की शुरुआत बांग्ला में की थी। उनका बोलना था कि बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
और पढ़िए – Pathaan Controversy: फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान
कार्यक्रम में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री जया बच्चन, रानी मुखर्जी, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें 12 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ था। कुछ संगठनों ने दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ पर विरोध जताया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: