Twisha Sharma केस के बीच वायरल हुई ये सीरीज, चौथे एपिसोड में दिखेगा असली सच, किस ओटीटी पर देखें?

OTT Hit Series: मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की डेथ मिस्ट्री को लेकर अलग-अलग बातें निकलकर आ रही हैं. इस बीच अब एक सीरीज भी चर्चा में आ गई है, जिसे लोग बिल्कुल इस केस से जोड़कर देख रहे हैं.

Twisha Sharma case

Twisha Sharma case. image credit- social media

OTT Hit Series: ओटीटी की कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं, जो सुपरहिट हैं. इन फिल्मों और सीरीज की कहानी दर्शकों के दिलों पर राज करती है. इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की डेथ मिस्ट्री चर्चा में है और इन सबके बीच अब हिट सीरीज की क्लिप वायरल हो रही है, जो बिल्कुल इस केस की कहानी के जैसी है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी सीरीज है?

विज्ञापन

पॉपुलर सीरीज ‘मेड इन हेवन’

दरअसल, इस केस के बीच इंटरनेट पर एक हिट सीरीज की क्लिप्स वायरल हो रही है, जिसे लोग इस केस से जोड़कर देख रहे हैं. हम बात कर रहे हैं पॉपुलर सीरीज ‘मेड इन हेवन’ की, जिसके एक एपिसोड में ठीक कुछ इसी तरह की कहानी दिखाई गई थी और अब लोगों के बीच ये चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

‘द प्राइस ऑफ लव’

बता दें कि ‘मेड इन हेवन’ सीरीज का ये चौथा एपिसोड है, जिसका नाम ‘द प्राइस ऑफ लव’ है. इसमें श्वेता त्रिपाठी नजर आई हैं, जिन्होंने प्रियंका मिश्रा का किरदार निभाया है. सीरीज में उनके पति की भूमिका में रविश देसाई नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी की अगर बात करें तो इसकी बिल्कुल त्विषा शर्मा के डेथ केस जैसी है.

दहेज की मांग

सीरीज में दिखाया गया है कि प्रियंका और उनके मंगेतर, जो एक सरकारी आईएएस अधिकारी हैं, वो एक सादगीपूर्ण सेल्फ फंडेड वेडिंग का प्लान करते हैं, लेकिन शादी के दिन, दूल्हे के माता-पिता बीच में दहेज की मांग करते हुए 2 करोड़ कैश और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट की मांग करते हैं और इस वजह से शादी में देरी होती है.

विज्ञापन

लड़की के पेरेंट्स ने भरी हामी

जब लड़के के पेरेंट्स किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं होते हैं, तब मजबूरी में प्रियंका के पिता फ्लैट की जगह 4 करोड़ रुपये देने के लिए हामी भरते हैं, जो भी इस सीन को देखता है, वो बेहद इमोशनल हो जाता है क्योंकि ये बहुत ही भावुक है. प्रियंका को ये बात पता नहीं होती है, लेकिन वेडिंग प्लानर तारा (सोभिता धूलिपाला) प्रियंका को दहेज वाली बात बता देती है.

कहां देखें?

जब प्रियंका को पता लगता है कि उसका होने वाला पति भी इसमें शामिल है, तो वो शादी से मना कर देती है. अब त्विषा शर्मा केस की वजह से ये सीरीज भी चर्चा में है क्योंकि कई लोगों का कहना है कि सीरीज का ये एपिसोड दहेज जैसे मामलों को उजागर करता है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ