---विज्ञापन---

74 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने फ्लॉप होने के बावजूद जीते 16 अवॉर्ड, IMDB रेटिंग भी करेगी हैरान

Flop Film won 16 Awards: साल 2010 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े बजट की फिल्म आई थी, लेकिन इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था. हालांकि, खास बात ये है कि इसके बाद भी फिल्म ने 16 अवॉर्ड जीते थे.

---विज्ञापन---

Flop Film won 16 Awards: साल 2010 में बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म आई थी, जो भारी-भरकम बजट में बनाया गया था, लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, खास बात ये है कि इस फ्लॉप फिल्म ने एक-दो नहीं बल्कि 16 अवॉर्ड अपने नाम किए थे. अगर आप भी इस फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘गुजारिश’ है. भले ही फिल्म का बजट मोटा था और इसे बनाने में 74 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बुरी तरह से पिट गई थी और इसका बेहद बुरा हाल हुआ था.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी ईथन मस्कारेन्हास (ऋतिक रोशन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक समय के सबसे बेहतरीन जादूगर होते हैं. एक लाइव शो के दौरान हुए एक भयानक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट जाती है और उनका पूरा शरीर गर्दन के नीचे से हमेशा के लिए लकवाग्रस्त (क्वाड्रिप्लेजिया) हो जाता है.

ऐश्वर्या राय का किरदार

इस मुश्किल वक्त में सोफिया डिसूजा (ऐश्वर्या राय) एक नर्स के रूप में उनकी देखभाल करती है, जो ईथन की परछाई बन चुकी है. अपनी बेबसी और सिर्फ दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी से तंग आकर ईथन अदालत में इच्छा मृत्यु के लिए याचिका दायर करते हैं. फिल्म की आगे की कहानी के लिए आप इसे देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट बड़ा था, लेकिन कमाई के मामले में ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 54 करोड़ रुपये हुई थी, लेकिन फिर भी फिल्म को कई अवॉर्ड मिले थे.

जीते 16 अवॉर्ड

बता दें कि क्रिटिक्स ने संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन और ऋतिक-ऐश्वर्या की एक्टिंग को मास्टरक्लास माना था. फिल्म ने कई कैटेगरी में कुल 16 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Don 3 से पहले इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं Ranveer Singh, लंबी-चौड़ी है कंट्रोवर्सीज की लिस्ट

First published on: May 27, 2026 02:09 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola