---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

बॉलीवुड का वो फ्लॉप स्टारकिड, जो नहीं दे पाया 1 भी हिट, आज है 4700 करोड़ की कंपनी का मालिक, पहचाना?

Bollywood Flop Starkid: बॉलीवुड के कई स्टारकिड ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपना हाथ आजमाया है. कुछ को सफलता मिली, लेकिन कुछ ने एक्टिंग से दूरी बना ली. आज हम आपको ऐसे ही फ्लॉप स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

Bollywood Flop Starkid: बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम तो किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. आज हम आपको एक ऐसे ही फ्लॉप स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने काम तो कई फिल्मों में किया, लेकिन उन्हें लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिला. हालांकि, इसके बावजूद भी ये आज करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

अभिनेता गिरीश कुमार तौरानी

हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कुमार एस तौरानी के बेटे गिरीश कुमार तौरानी हैं. जी हां, साल 2013 में आई श्रुति हासन और सोनू सूद की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से गिरीश ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्में दी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

---खबर नीचे जारी है---

फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’

वहीं, अगर उनकी डेब्यू फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ की भी बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था. रमेश तौरानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये डिजास्टर साबित हुई. गिरीश का डेब्यू कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था.

27 साल की उम्र में छोड़ी एक्टिंग

इसके बाद भी उनकी फिल्मों ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया और फिर गिरीश ने फिल्मों से दूर होने का फैसला किया. जी हां, बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफलताओं के बाद गिरीश कुमार ने महज 27 साल की उम्र में एक्टिंग से दूरी बना ली थी. एक्टिंग छोड़ने के बाद गिरीश अपने पिता और चाचा द्वारा स्थापित कंपनी ‘टिप्स इंडस्ट्रीज’ के बिजनेस ऑपरेशन से जुड़ गए.

---खबर नीचे जारी है---

4,700 करोड़ के मालिक

भले ही गिरीश को एक्टिंग में कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन आज वो कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में म्यूजिक राइट्स, फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का पूरा जिम्मा संभाल रहे हैं. आज टिप्स इंडस्ट्रीज की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 4,700 करोड़ रुपये है, जिसे आगे बढ़ाने में गिरीश का महत्वपूर्ण योगदान है.

यह भी पढ़ें- Twisha Sharma केस के बीच वायरल हुई ये सीरीज, चौथे एपिसोड में दिखेगा असली सच

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 27, 2026 05:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola