Pathaan Controversy: फिल्म 'पठान' को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान

Pathaan Controversy:

Pathaan Controversy:

Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादूकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अभी तक सिर्फ फिल्म का एक गाना ‘बेशरम रंग’ आउट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ‘#BoycottPathaan’ ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

इसी बीच शाहरुख खान गुरुवार को कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रोलर को लेकर कड़ी बात कही है।

https://www.instagram.com/reel/Ckcl1pmIVFv/?utm_source=ig_web_copy_link

इस गाने को लेकर हो रहा है विरोध

बता दें, देश में अलग-अलग जगह इस गाने को लेकर प्रर्दशन हो रहा है। लोगो का कहना है कि इस गाने से उनकी भावनाएं आहत हो रही है। एक तरह हिंदी पक्ष सॉन्ग में एक दीपिका के नारंगी आउटफिट को लेकर विवाद कर रहे हैं तो मुस्लिम पक्ष फिल्म के नाम को लेकर विरोध कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

एक्टर ने कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दुनिया चाहे कुछ भी करे, हम जैसे लोग सकारात्मक रहेंगे।’ आगे उन्होंने ये भी कहा कि ‘अब कोरोना के बाद दुनिया नॉर्मल हो गई है इससे सभी खुश हैं, मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और मुझे ये कहने में बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है दुनिया कुछ भी कर ले पर मैं और आप लोग और दुनिया में जितने भी पॉजीटिव लोग हैं, सब के सब जिंदा हैं।’

केआईएफएफ में मुख्य अतिथि के तौर पर आये शाहरुख खान ने कहा- ‘सिनेमा को “विभिन्न रंगों, जातियों और धर्मों के लोगों के लिए एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का जरिया बताया।’ साथ में एक्टर ने कहा कि ‘सिनेमा मानवता की करुणा, एकता और भाईचारे की अपार क्षमता को सामने लाता है।’ फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ