Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म के सेट से खबरें आ रही हैं कि शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई है। इस खबर से उनके फैंस काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर वो उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं अब वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सुपरस्टार के घायल होने वाली खबरों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किंग खान के लिए खास नोट लिखा है। चलिए जानते हैं बंगाल सीएम ने सुपरस्टार के लिए नोट में क्या कुछ लिखा?
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की हेल्थ पर क्या है अपडेट? ‘King’ की शूटिंग करते वक्त सेट पर हुए घायल
क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्टर की चोट पर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ममता ने लिखा, ‘मेरे भाई शाहरुख खान को फिल्म की शूटिंग के दौरान मांसपेशियों में लगी चोट की खबर ने मुझे चिंतित कर दिया है। उनके स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार आए इसके लिए मैं भगवान से कामना करती हूं।’
डॉक्टर ने सुपरस्टार को दी सलाह
सीएम ममता बनर्जी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैंस सीएम के इस ट्वीट को रिशेयर करते हुए सुपरस्टार की स्पीडी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। बता दें ये खबर बीते दिन सामने आई जिसमें पता चला कि शूटिंग करते समय उनकी मांसपेशियों में चोट आ गई है। इसके बाद एक्टर को इलाज के लिए तुरंत US ले जाया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक्टर को एक महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है।
‘किंग’ में शाहरुख के साथ कौन-कौन?
वहीं शाहरुख खान की ये मूवी अगले साल 2026 में रिलीज होगी। इस मूवी में एक्टर के साथ-साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सुहाना की ये बॉलीवुड की पहली मूवी होगी जो थिएटर में रिलीज होगी। बता दें इससे पहले सुहाना ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं ‘किंग’ मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख-सुहान के साथ-साथ मूवी में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Rakesh Roshan की तबीयत अब कैसी? इस कारण ICU में अचानक हुए थे एडमिट
संबंधित खबरें
साले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 mins agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
42 mins ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
59 mins agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
23 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines