कौन हैं निर्मला नागपाल जो बनीं सरोज खान? आठ महीने की बच्ची को दफनाकर लौटी थीं काम पर

Saroj Khan: आज हम आपको एक ऐसी कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज भी उनका जिक्र होता है।

Saroj Khan

Saroj Khan

विज्ञापन

Saroj Khan: कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं। अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों में रहने वाले कलाकारों का जिक्र हमेशा होता है।

आज हम आपको एक ऐसी ही कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई और लोगों के दिलों में ऐसे बस गई की आज भी उनका जिक्र होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

‘डांस की मां’

दरअसल, हम बात कर रहे हैं देश की मशहूर डांसिंग स्टार सरोज खान की, जिनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में हैं। ‘डांस की मां’ के नाम से मशहूर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी हर किसी के दिल में जिंदा है। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

विज्ञापन

निर्मला नागपाल से बनीं सरोज खान

साल 1948 में 22 नवंबर के दिन जन्मी सोरज खान का नाम निर्मला नागपाल था। महज तीन साल की उम्र में ही उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम शुरू किया। इसके बाद उनके कदम कभी नहीं रूके और उन्होंने इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाया। बता दें कि इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सरोज खान रख लिया था। उनको टक्कर देना वाला कोई नहीं था।

काम से कभी नहीं ली छुट्टी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू सरोज खान ने बताया था कि जब उनकी बेटी महज आठ महीने की तो उसने दुनिया का अलविदा कह दिया। अपनी बेटी को उसी दिन दफनाने के बाद उन्होंने ट्रेन पकड़ी और शूटिंग के लिए निकल गई। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी सरोज ने आठ फिल्मफेयर समेत अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सरोज खान कभी भी काम में छुट्टी नहीं लेती थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ