हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir: सारा ने शेयर की कश्मीर की वादियों की खूबसूरत फोटोज, एक्ट्रेस ने बच्चों पर लुटाया प्यार

विज्ञापन
Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir

Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir: हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। अब एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में कश्मीर पहुंची है और वहां से उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीरों को भी साझा किया है।

Sara Ali Khan ने कश्मीर से शेयर की खूबसूरत फोटोज

दरअसल, एक्ट्रेस सारा अली खान ने कश्मीर से कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही है। साथ ही फोटो में सारा बकरी पर भी प्यार लुटाती दिख रही है।

विज्ञापन

Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir

यह भी पढ़ें- Pooja Bedi Struggle: तलाक के बाद पूजा बेदी ने पति से नहीं ली फूटी कौड़ी, जानें एक्ट्रेस ने कैसे की बच्चों की परवरिश?

विज्ञापन

ब्लैक कलर की जैकेट पहनें नजर आई एक्ट्रेस

शेयर की गई फोटोज में सारा अली खान एक ब्लैक कलर की जैकेट पहनें नजर आ रही हैं, जिसमें अल्फाबेट्स लिखे हैं। वहीं, पहली फोटो में एक्ट्रेस चट्टान पर बैठकर अपना मुंह हाथ से छुपाती दिख रही है।

Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir

विज्ञापन

बकरी को प्यार करती दिखीं सारा

दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें सारा बकरी को प्यार करती नजर आ रही है। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस बकरी को गोद में लिए चुल्हे के पास बैठी हुई हैं। वहीं, चौथी फोटो में सारा अली खान छोटे- छोटे बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक चट्टान पर बैठी हैं।

Sara Ali Khan Shared Photos From Kashmir

विज्ञापन

सारा अली खान वर्क फ्रंट

फैंस को सारा अली खान की ये फोटोज बेहद पसंद आ रही है। वहीं, सभी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही फैंस खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बहुत जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी जमेगी। वहीं, फैंस को भी एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola