Sana Altaf-Hakim Shahjahan: फिल्म इंडस्ट्री में किसी की शादी हो और उसकी चर्चा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, जो भी स्टार शादी करता है, वह लाइमलाइट में जरूर रहता है, लेकिन इस बार फिल्म इंडस्ट्री के एक कपल ने गुपचुप शादी रचा ली और पोस्ट करके शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। कपल का यूं सीक्रेट तरीके से शादी करना फैंस को हैरान जरूर कर रहा है, लेकिन यह खबर मिलने के बाद फैंस खुश भी बहुत हैं। कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
सना अल्ताफ ने शेयर कीं तस्वीरें
दरअसल, फेमस मलयालम एक्ट्रेस सना अल्ताफ और हकीम शाहजहां ने बीते दिन यानी 17 मई को बेहद सिंपल तरीके से शादी कर ली। जी हां, कपल ने बिना किसी बड़ी पार्टी और इवेंट के शादी की है। दरअसल, सना और हकीम ने केरल के एक रजिस्ट्रार के ऑफिस में शादी की, जिसकी तस्वीरें सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए सना ने लिखा- जस्ट मैरिड।
सिंपल लुक में दिखा कपल
सना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि कपल बेहद सिंपल लुक में है और वे पेपर साइन कर रहे हैं। कपल की सादगी फैंस का दिल छू रही है। शादी में सना ने जहां लाल बॉर्डर वाली सिंपल व्हाइट साड़ी पहनी, वहीं हकीम ने ऑफ-व्हाइट शर्ट पहनी, जिसमें दोनों बेहद सुंदर लग रहे थे। फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यूजर्स ने दी बधाई
एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत-बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि शादी की शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बधाई। एक अन्य यूजर ने कहा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि बहुत ही सुंदर। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि सना और हकीम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी, इसलिए फैंस थोड़े हैरान हैं।
किसी को नहीं हुआ अंदाजा
बता दें कि शादी से पहले सना ने अपने बर्थडे पर हकीम संग फोटोज शेयर की थीं। उन तस्वीरों को देख कर किसी को भी अंदाज नहीं हुआ कि कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है या नहीं। जब तक सना ने खुद अपनी शादी की फोटोज शेयर नहीं की, तब तक किसी को भी इनके रिश्ते के बारे में कुछ अंदाजा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- ‘मां… कहां हो मां…’, ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले Rakhi Sawant का बुरा हाल
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines