हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'स्टॉप इट...', जिम के बाहर पैपराजी पर भड़कीं सामंथा रूथ प्रभु,वायरल हुआ रिएक्शन

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को मंगलवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके जिम के बाहर देखा गया। वह स्पोर्ट्सवियर में थीं और इस दौरान थोड़ा नाराज दिखीं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं, उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान जब फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींचनी चाहीं, तो सामंथा को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में उन्हें रोकने की कोशिश की।

समंथा का रिएक्शन वायरल

वीडियो में सामंथा जिम के कपड़ों में फोन पर बात करती हुई जिम से बाहर निकलती दिखीं। जैसे ही उन्होंने देखा कि उनकी कार बाहर नहीं खड़ी है, वो वापस अंदर चली गईं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से थोड़े गुस्से में कहा, ‘रुको जी प्लीज’ और फिर अंदर चली गईं। थोड़ी देर बाद जब वो दोबारा बाहर आईं और कार में बैठने लगीं, तो फोटो खींचते फोटोग्राफर्स को गुस्से में बोलीं, ‘स्टॉप इट, गाइज’ और फिर अपनी कार में बैठकर चली गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा का अपने सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ रिलेशनशिप चल रहा है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर राज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के करीब हैं। सामंथा इससे पहले एक्टर नागा चैतन्य से शादी कर चुकी हैं, लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन

समंथा के आने वाले पोजेक्ट्स

काम की बात करें तो सामंथा अब जल्द ही राज एंड डीके की नेटफ्लिक्स सीरीज ,रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर होंगे। इस सीरीज की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- ‘कंतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान नाव पलटने की खबर से मेकर्स ने किया इनकार, बोले- ‘कोई हादसा नहीं हुआ’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola