Vish Yog 2026: आज चंद्र गोचर से बना विष योग, शनि की चंद्रमा पर दृष्टि से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव

Vish Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि और चंद्रमा की युति होने पर और एक-दूसरे के सामने होने पर विष योग बनता है. आज सुबह चंद्रमा के गोचर के बाद ग्रहों की स्थिति से विष योग बन रहा है.

Untitled design-110kb
1 / 6
चंद्रमा शनि ने बनाया विष योग (Photo Credit - AI)

Vish Yog 2026: शनि और चंद्रमा की एक-दूसरे पर दृष्टि से इस विष योग का निर्माण हो रहा है. इसके प्रभाव वाली राशियों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

चंद्र गोचर 2026

चंद्र गोचर 20262 / 6

आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर गए हैं. दोनों ग्रहों की स्थिति से आज विष योग बन रहा है. ऐसे में यह तीन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है.

विज्ञापन

चंद्र गोचर का प्रभाव

चंद्र गोचर का प्रभाव3 / 6

चंद्र ग्रह के गोचर करने से बन रहे विष योग का प्रभाव मेष, तुला और कुंभ राशि पर देखने को मिलेगा. इन तीनों राशियों को नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. तनाव बढ़ सकता है. सेहत को लेकर समस्या हो सकती है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि4 / 6

मेष राशि के लोगों को विष योग से तनाव हो सकता है. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. आपको फालतू के विवाद में पड़ने से बचना होगा. आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. आपको अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

तुला राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकते हैं. ऐसे में आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर आप लोगों का सहकर्मियों के साथ तनाव हो सकता है. ऐसे में आपको सावधान रहना होगा. तुला राशि वाले भगवान शिव की आराधना करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि के लोगों का रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. व्यापारियों को पैसे के लेन-देन को लेकर नुकसान हो सकता है. आर्थिक फैसले को लेकर सतर्क रहें. आप लोगों को विष योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन