हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हम अपनी दुश्मनी में बिजी रह गए और.... Salman-Shahrukh ने किसके लिए कही ये बात?

Shahrukh Khan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों खान बात कर रहे हैं कि हम दुश्मनी में उलझे रहे और कोई और हमसे आगे निकल गया।

विज्ञापन
Shahrukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan

Shahrukh Khan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते ही है। इंटरनेट पर ना सिर्फ सलमान और शाहरुख खान बल्कि आमिर खान को लेकर भी खूब बातें होती रहती हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान और शाहरुख खान कुछ बातें कर रहे हैं, जो आमिर से जुड़े हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

सलमान खान और शाहरुख खान

दरअसल, इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं कि जब हम लोग दुश्मनी में बिजी थे, तो आमिर खान हमसे आगे निकल गया। शाहरुख के इस बयान पर सभी हंसने लगते हैं। इसके आगे सलमान खान कहते हैं कि बहुत आगे निकल गया यार।

वो आगे निकल गया

वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान कह रहे हैं कि बहुत आगे निकल गया, ऐसे-ऐसे निकल गया। सलमान खान कहते हैं कि हम बस यूं देखते रह गए और वो निकल गया। फिर शाहरुख कहते हैं कि हम गुस्सा करते रह गए और आगे निकल गया और अब तो दिखता ही नहीं है, इतना आगे निकल गया। शाहरुख और सलमान खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

2008 में हुई थी लड़ाई

गौरतलब है कि साल 2008 में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लड़ाई हो गई थी। ये दोनों स्टार्स कैटरीना की बर्थडे पार्टी में लड़ लिए थे। दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि पांच सालों तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की थी और दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी। हालांकि इसके बाद साल 2013 में दोनों के बीच से फिर से सुलह हो गई थी।

बाबा सिद्दीकी ने करवाई सुलह

दरअसल, 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इस दौरान दोनों ने जमकर पोज भी दिए थे और बाबा सिद्दीकी के गले लगे दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। ये एक ऐसा पल था, जो आज भी लोगों के जहन में है। इसके बाद दोनों स्टार्स को एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो में भी देखा गया। बीते साल आई शाहरुख खान की ‘पठान’ में सलमान का लंबा कैमियो था और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का लंबा कैमियो रहा। दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार भी मिलता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies में Ravi Kishan नहीं होते पुलिस वाले, तो कौन होता? एक्टर ने खुद किया रिवील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola