Bobby Deol Career Turning Points: 1990s के दौर में बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से करियर की शुरुआत की थी. इसमें वह बतौर लीड एक्टर नजर आए थे. करीब 29 साल के करियर में एक्टर ने 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. करियर की शुरआत में उनके काम की लोगों ने काफी सराहना की थी. उनका स्टाइल, एक्टिंग सब कुछ कमाल का था. उनके नाम कई हिट फिल्मों के नाम दर्ज हैं. फिर उनकी लाइफ में एक ऐसा समय भी आया था जब उन्होंने डाउन फॉल का सामना किया था. आलम ये हो गया कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था. लेकिन, फिर किस्मत ने करवट ली और फिर से एक्टर 55 साल की उम्र में वापस ट्रैक पर लौट पाए. लेकिन, इसका श्रेय जाता किसे है प्रकाश झा या फिर सलमान खान? चलिए बताते हैं कमबैक के बाद बॉबी देओल के टर्निंग प्वॉइंट्स…
जब बॉबी देओल अपने करियर के बड़े डाउनफॉल से गुजर रहे थे तो उस समय उनका साथ सलमान खान ने दिया था. उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘रेस 3’ से कमबैक किया था. फिल्म में सलमान से ज्यादा बॉबी की तारीफ हुई थी. उनकी एक्टिंग और स्टाइल को लोगों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन, इसके बाद से उनका करियर जरूर चल पड़ा था. इसमें उनकी दमदार वापसी के बाद लोग एक्टर को नेगेटिव रोल में काफी पसंद करने लगे. कमबैक के बाद उन्हें थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर काम मिलने लगा. वह ‘हाउसफुल 4’, ‘क्लास ऑफ 83’, ‘लव हॉस्टल’ (2022), और ‘आश्रम’ जैसे फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं. ‘आश्रम’ से पहले देखा जाए तो ‘हाउसफुल 4’ को थिएटर में रिलीज किया गया था और बाकी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था. ये फिल्में और सीरीज कोविड 19 के बीच रिलीज की गई थीं. ओटीटी पर उनके काम को और भी सराहा गया था.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ही नहीं, 2025 में परिणीति चोपड़ा समेत इन एक्ट्रेसेस ने भी दी गुड न्यूज, जल्द गूंजेगी किलकारी
प्रकाश झा की ‘आश्रम’ बन गई वरदान
जहां सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ करने के बाद बॉबी देओल के लिए काम के दरवाजे खुले वहीं, प्रकाश झा की सीरीज ‘आश्रम’ उनके लिए वरदान साबित हो गई. इस सीरीज ने तो उनकी किस्मत सारे दरवाजे खोल दिए. एमएक्स प्लेयर की इस सीरज में बॉबी देओल की नेगेटिव भूमिका को ना केवल लोगों ने बल्कि क्रिटिक्स को भी पसंद आई. कहा गया कि प्रकाश झा ने बॉबी के टैलेंट का अच्छा इस्तेमाल किया. इसकी हिट के बाद उन्हें बड़ी थिएटर रिलीज में काम करने का मौका मिला और फिर सबकुछ बदल गया.
फिर आई ‘एनिमल’ की बारी
इसके बाद बॉबी देओल के करियर का एक और फेज आया जब ओटीटी के बाद उनके काम को थिएटर में पसंद किया गया. ये साल 2023 था, जब वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में दिखे. इसमें संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें डायलॉग नहीं दिए लेकिन बिना कुछ बोले ही एक्टर ने स्क्रीन पर ऐसी छाप छोड़ी कि सभी ने उनकी तारीफ की. आलम ये रहा कि फिल्म ने भारत में 650 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें: 14 की उम्र में जबरन शादी, मेकअप आर्टिस्ट बन की करियर की शुरुआत, फिर बन गईं साउथ की सेंसेशनल एक्ट्रेस
इतना ही नहीं, इसके बाद बॉबी देओल को साउथ की बड़ी फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला. वह एक्टर सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आए. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन, इसमें बॉबी देओल का लुक से लेकर एक्टिंग तक सब कुछ काफी खतरनाक और डरावना था.
2025 में इन फिल्मों में दिखे बॉबी देओल
बॉबी देओल साल 2025 में एक फिल्म और दो सीरीज में दिखाई दे चुके हैं. पहले तो वह अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दिखे. इसमें उनका कैमियो रोल था लेकिन, क्लाइमैक्स में उनकी एंट्री कमाल की होती है. चंद मिनट के कैमियो में वो छा जाते हैं. वहीं, दूसरी बार उन्हें आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया. इसके क्लाइमैक्स को लेकर वो एक बार फिर चर्चा में आ गए, जिसकी तुलना उनकी फिल्म ‘गुप्त’ से की जा रही है. सीरीज में ना केवल एक्टिंग बल्कि उनके स्टाइल की भी सराहना की गई. 1990s के स्टाइल की तुलना की गई और उन्हें स्टाइल आइकॉन कहा गया. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘आल्फा’ है, जिसकी झलक ‘वॉर 2’ के प्रीमियर में दिखाई गई थी.
गौरतलब है कि बॉबी देओल के कमबैक के बाद प्रकाश राज और सलमान खान दोनों ही लकी चार्म हैं. क्योंकि सलमान की फिल्म से ब्रेक मिला तो उन्हें काम मिलने लगा फिर जब काम मिलने लगा तो उनकी एक्टिंग और स्टाइल को पसंद किया गया. वह खुद की उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हो पाए.
यह भी पढ़ें: ‘ये भी औरों की तरह निकली…’, ‘रामायण’ की सीता को स्विमसूट में देख भड़के लोग, पहले भी विवादों में रहीं साई पल्लवी
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines