हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Salman Khan की पूरी फैमिली झूठी...', Salim Khan के दावे पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तंज

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। हाल ही में सलमान खान के पिता ने इस पर रिएक्ट किया तो अब बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। बाबा की हत्या के बाद भाईजान की सुरक्षा बढ़ाई गई और पुलिस सलमान के हर मूवमेंट पर पैनी नजर बनाए हुए है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को लगातार मिल रही जानलेवा धमकी के बीच हाल ही में सलीम खान ने इस पर रिएक्ट किया और कहा कि सलमान क्यों माफी मांगेगा, जब उसने कुछ किया ही नहीं है। वहीं, अब सलीम खान के इस दावे पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पलटवार किया है।

देवेंद्र बुढ़िया ने किया पलटवार

सलीम खान के बाद बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने एबीपी से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब सलमान खान को दोषी पाया गया है, तो फिर कैसे खान परिवार ये कह सकता है कि सलमान ने कॉक्रोच तक नहीं मारा। सलीम खान ने जो बयान दिया है, उससे हमारे समाज को ठेस पहुंची है और आहत हुआ है।

सलमान सच्चा, बाकी सब झूठे- देवेंद्र 

इतना ही नहीं बल्कि देवेंद्र बुढ़िया ने आगे कहा कि सलमान ने शिकार किया है और हमारे ही गांव के पास किया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ा है और इसके लिए वो 3 दिन अंदर भी रहा। उन्होंने कहा कि हथियार भी पकड़ा गया है और कोर्ट ने सजा भी सुनाई है… इसका मतलब तो ये हुआ कि बस वो सच कह रहा है और बाकी सब पुलिस, वन विभाग झूठे हैं।

विज्ञापन

सलीम ने किया दूसरा अपराध- देवेंद्र 

देवेंद्र बुढ़िया ने आगे कहा कि चाहे लॉरेंस हो या बिश्नोई समाज… हम लोग निस्वार्थ भाव से वन्य जीवों, पेड़-पौधों और पर्यावरण को बचाते हैं। हमारे 363 लोग पेड़ों के लिए शहीद हुए और हर साल हमारे लोग शहीद हो जाते हैं। उन्होंने सलीम खान के एक्सटॉर्शन वाले बयान पर कहा कि आज उसने पैसों की बात करके दूसरा अपराध किया है। उन्होंने कहा कि हमें उसके हराम के पैसे नहीं चाहिए। हम तो मेहनत-मजदूरी करने वाले इंसान हैं।

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

गौरतलब है कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी के बारे में हर कोई जानता है और इस चूहे-बिल्ली के खेल को कई साल बीत गए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये मामला फिर से गरम हो गया। बता दें कि बाबा की हत्या की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली है, जिसके चलते सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सलमान की तरह इस यूट्यूबर को 220 बार मिली धमकी, Dhruv Rathee के फैंस पर लगे आरोप

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola