---विज्ञापन---

सलमान की तरह इस यूट्यूबर को 220 बार मिली धमकी, Dhruv Rathee के फैंस पर लगे आरोप

Who is Karolina Goswami: सोशल मीडिया स्टार करोलिना गोस्वामी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार करोलिना एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आई हैं।

---विज्ञापन---

Who is Karolina Goswami: सोशल मीडिया के कई चेहरे ऐसे हैं, जो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर पोलिश यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी की जमकर चर्चा हो रही है। करोलिना गोस्वामी ‘इंडिया इन डिटेल्स’ नाम का एक एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो इस वक्त सुर्खियों में है।

करोलिना ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, करोलिना गोस्वामी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करोलिना गोस्वामी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि We will continue living in India… वीडियो की अगर बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि करोलिना अपने परिवार के साथ नजर आ रही है, लेकिन वीडियो में उनके साथ दो बॉडीगॉर्ड भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karolina Goswami (@indiaindetails)

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किया रिएक्ट

करोलिना के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि कौन है जो आपको धमकी दे रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सिक्योरिटी क्यों है। तीसरे यूजर ने लिखा कि करोलिना हम आपके साथ हैं। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स करोलिना को सपोर्ट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ध्रुव राठी के फॉलोअर्स ने दी धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में करोलिना गोस्वामी को ध्रुव राठी के फॉलोअर्स से 220 से ज्यादा धमकियां मिलीं। उन्होंने राठी के यूट्यूब वीडियो का विश्लेषण किया, जिसमें उनके ‘भारत विरोधी प्रचार’ की बात कही गई। इसके बाद ही कथित तौर पर सामने आया कि ध्रुव राठी के फैंस ने गोस्वामी और उनके परिवार को उनके वीडियो के कारण धमकी दी है।

भारत सरकार से सुरक्षा की गुहार

बीते साल जर्मनी में गोस्वामी और उनके पति ने कहा था कि राठी के फैंस ने उन पर फिर से हमला किया। 2023 के हमले के दौरान इन फैंस ने उनके गैजेट चुरा लिए और उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। वहीं, अब करोलिना का दो दिन पहले शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि हम भारत में रहना जारी रखेंगे। बता दें कि करोलिना को मिल रही धमकियों के चलते गोस्वामी ने मई में भारत सरकार से सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi से क्यों मिलना चाहती हैं Somy Ali? सामने आई Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड के दिल की बात

First published on: Oct 19, 2024 10:45 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola