हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sikandar BO Collection Day 4: चौथे दिन 'सिकंदर' का निकला दम, सिंगल फिगर में पहुंची कमाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sikandar Box Office Collection File Photo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया है। फिल्म पूरी तरह से लड़खड़ा गई है और जब से रिलीज हुई है तभी से ही इसे लेकर काफी नेगेटिव रिएक्शन्स आ रहे हैं। आखिर कितनी कमाई की है फिल्म ने चौथे दिन, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म ने कमाए महज 9.75 करोड़ 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में चौथे दिन महज 9.75 करोड़ की कमाई की है। यानी फिल्म 10 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई जो कि एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिल्म ने अब 9.75 करोड़ मिलाकर कुल 84.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

आपको बता दें फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई 29 करोड़ तक पहुंच गई। ऐसी उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई अब यहां से टेक ऑफ लेगी लेकिन हुआ इसका उल्टा। फिल्म की कमाई तीसरे दिन घटकर 19.5 करोड़ हो गई और चौथे दिन तो 10 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई।

विज्ञापन

तीन दिनों में घट गए ‘सिकंदर’ के शोज

‘सिकंदर’ को रिलीज के पहले दिन लगभग 8000 शोज मिले थे, लेकिन दूसरे दिन ये संख्या घटकर 7820 हो गई। तीसरे दिन ये और कम होकर 7333 तक पहुंची, जबकि चौथे दिन यह गिरावट जारी रही और शोज़ घटकर 6942 रह गए। खासकर दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में शोज की संख्या में तेजी से कमी दर्ज की गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ‘सिकंदर’ के पहले दिन 1381 शोज थे, जो चौथे दिन घटकर 1175 रह गए। मुंबई में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां शुरुआत में 1894 शोज थे, लेकिन अब ये संख्या घटकर 1643 हो गई है। दूसरे शहरों में भी शोज की संख्या में गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण शुरुआती दिनों में ही दर्शकों की कम उपस्थिति मानी जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नए अवतार में नजर आईं मोनालिसा, पिंक टीशर्ट-जींस के साथ लगाया काला चश्मा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola