हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan की 'मातृभूमि' की नई रिलीज डेट हुई रिवील, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म?

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की नई रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है. इसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं सलमान खान की ये फिल्म अब किस दिन रिलीज होने जा रही है?

विज्ञापन

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने के बाद से फैंस काफी निराश हो गए थे. वहीं अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है, जिससे फैंस की भी एक्साइटमेंट तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ अचानक से ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है. चलिए जानते हैं सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अब किस दिन रिलीज हो सकती है?

‘मातृभूमि’ हुई पोस्टपोन

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा था. लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया, जिससे फैंस का दिल टूट गया था. वहीं हाल ही में कुछ टाइम पहले फिल्म का नाम भी बदल दिया गया. पहले ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने जा रही थी, जबकि अब ये ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार ‘मातृभूमि’ अब 15 मई को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होने जा रही है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की बची हुई शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और मेकर्स का मानना है कि अब इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज किया जाना चाहिए. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. लेकिन इस अपडेट्स से फैंस के चेहरे पर चमक आ गई है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का वो एक्टर, जिसने दी लगातार 15 फ्लॉप फिल्में, 1981 में किया था डेब्यू, पहचाना?

विज्ञापन

‘मातृभूमि’ की स्टारकास्ट

बता दें सलमान खान की इस फिल्म का काफी लंबे समय से क्रेज देखने को मिल रहा है. अपूर्वा लखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह भी हैं. वहीं फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म के ‘मातृभूमि’ गाने को रिलीज किया गया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया. फैंस को ये गाना काफी पसंद भी आया.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola