IND vs NZ: इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी, तिलक वर्मा भी आ सकते हैं नजर

IND vs NZ: इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज फिलहाल खेलती हुई नजर आ रही है. इंडिया ए की इस सीरीज को टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रखा था. इस सीरीज में उसी हिसाब से स्टार खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं.

Prasidh Krishna

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. अगर टीम इंडिया इस सीरीज में हार गई, तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाएंगे. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस टेस्ट सीरीज को बहुत ही गंभीरता ले रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को मैसेज दिया कि टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले. प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा की रेड बॉल क्रिकेट में हुई वापसी 

इंजरी के कारण टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर नहीं नजर आ रहे थे. वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों में पहले उन्हें जगह मिली थी. लेकिन इंजरी के कारण उन्होंने फैसला किया कि वो थोड़ा समय और लेकर इंडिया ए के लिए रेड बॉल मैच खेलना चाहेंगे. जिससे वो टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सके. कृष्णा इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. इंजरी के कारण ऋषभ पंत इस मुकाबले में भी नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने टी-20 के उपकप्तान तिलक वर्मा को मौका दिया है. टीम तिलक वर्मा को रेड बॉल क्रिकेट में भी आजमाना चाहती है. जिससे उन्हें भी उन्हें और मौके दिए जा सके. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ