पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान, आलोचकों को बल्ले से देना चाहते हैं जवाब 

Prithvi Shaw: साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप बतौर कप्तान जीता था. जिसके बाद उसी साल उनका टेस्ट डेब्यू भी हो गया था. अब 8 सालों के बाद शॉ टीम इंडिया के आस-पास भी कहीं नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उनको लेकर चर्चा होती रहती है.

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw ने वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान (Pic Credit- ANI)

Prithvi Shaw: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अगला सुपरस्टार माना जा रहा था. शॉ ने खुद को शुरुआती स्टेज में साबित किया था. लेकिन जितनी जल्दी उन्हें सफलता मिली थी, उतनी ही जल्दी वो टीम इंडिया से गायब भी हुए. पिछले 5 सालों से पृथ्वी शॉ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है. बीच में वो आईपीएल से भी गायब हो गए थे. लेकिन अब वो दोबारा वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं. पृथ्वी शॉ ने अपने कमबैक का मास्टरप्लान बना दिया है. जिसको लेकर अब उन्होंने खुलकर बात भी की है. 

विज्ञापन

वापसी की तैयारी कर रहे हैं पृथ्वी शॉ 

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पृथ्वी शॉ ने 7 पारियों में 2 अर्धशतक जड़ा है. शॉ हालांकि इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. अपनी वापसी के प्लान को लेकर पीटीआई से बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैचों में कुछ पारियां खराब होगी और कुछ अच्छी होंगी. आउट होने के बाद मुझे बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि कुछ गेंदें अच्छी थीं और कुछ में मैं अपने शॉट्स खेलते हुए आउट हुआ हूं. इसलिए मुझे लगता है कि इन सभी पारियों में शुरुआत में कोई समस्या नहीं है. बल्लेबाजी अच्छी है, कुछ भी गलत नहीं हो रहा है. यह सिर्फ एक पारी की बात है.’ 

विज्ञापन

मुंबई छोड़कर अब महाराष्ट्र के लिए खेलने की बात पर पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा दौर है. मुझे लगता है कि मुंबई और पुणे बहुत दूर नहीं हैं. डेढ़ से 2 घंटे का अंतर है और मैं बहुत से खिलाड़ियों को जानता हूं. ऋतु (गायकवाड़), अंकित (बावने). ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं खेल चुका हूं और हमारा अच्छा तालमेल है. इसलिए मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं यहां से बहुत दूर आ गया हूं. मैं बहुत सहज हूं और मैंने इसका बहुत आनंद लिया है.’  

कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं पृथ्वी शॉ 

ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में इंडिया के लिए खेल रहे हैं. जिसके कारण ही कप्तानी पृथ्वी शॉ को सौंपी गई है. अपनी टीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने पहली पारी में बल्लेबाजी में भी अच्छा काम किया. दोनों टीमों ने अच्छी टक्कर दी क्योंकि यह विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन जाहिर है कि सीम गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी. पहली पारी में मुकाबला थोड़ा बराबरी का था, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें 25/3 पर आउट करने के बाद हमें यह आत्मविश्वास मिल गया कि हम यह मैच जीत सकते हैं.’ 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी के खिलाफ खेलने को लेकर उन्होंने कहा, ‘शमी भाई वैसे ही गेंदबाजी कर रहे हैं जैसे वह करते थे. कोई बदलाव नहीं है. वह तेज गेंदबाजी कर रहे हैं. जाहिर है, यह दिमाग में है कि शमी भाई भारत के लिए इतना खेल चुके हैं. हमारे बल्लेबाजों को भी पता है कि शमी भाई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं. ऐसे हालात में ऐसे ट्रैक पर शमी भाई का सामना करना बहुत मुश्किल है. यह बात दिमाग के पीछे थी. लेकिन यह भी था कि शमी भाई का सामना अच्छी तरह कैसे किया जाए क्योंकि मुझे लगता है कि वह ऐसी पिचों के लिए मुख्य गेंदबाज हैं.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ