चार घंटे, 70 सवाल… जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के सिलसिले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित स्थल पर 13 अक्टूबर को दाखिल होने के सिलसिले में अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर के संबंध में गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए.

Delhi police Crime Branch, Delhi police, CJP leaders, Sourav Das, Ashutosh Ranka, Jantar Mantar protest

दोनों नेताओ को पहले भी जांच से जुड़ने के लिए समन जारी किया गया था. (Image - ANI)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को किए गए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी दो एफआईआर के सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका से करीब चार घंटे तक पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि दोनों नेता दोपहर करीब 11 बजे राजौरी गार्डन में क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और पूछताछ करीब तीन बजे खत्म हुई. पूछताछ के दौरान उनसे कम से कम 70 सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने उनमें से कुछ का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित स्थल पर 13 अक्टूबर को दाखिल होने के सिलसिले में अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर के संबंध में गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए. अधिसूचना जारी कर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है.

विज्ञापन

क्यों दर्ज हुई थी FIR

एक एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में और दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गयी थी. बाद में दोनों ही एफआईआर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी. ये मामले जंतर-मंतर पहुंचने के लिए निजी संपत्ति में अवैध रूप से घुसने और वहां लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से जुड़े हैं. इन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और राष्ट्र ध्वज फहराया था.

क्या बोले CJP नेता

पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर रांका ने पत्रकारों से कहा कि यह 13 अक्टूबर की घटना से जुड़ी एक सामान्य जांच है.उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी कहा है और फिर से कह रहे हैं कि जो भी जांच हो रही है, हम उसमें सहयोग करेंगे. कहीं भी तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं होना चाहिए. हमें पूरी उम्मीद है कि जांच सही तरीके से की जाएगी और हम इसमें पूरा सहयोग करेंगे.’

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ निरीक्षक रैंक के अधिकारियों द्वारा की गई. दोनों नेताओ को पहले भी जांच से जुड़ने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन पहले उन्होंने और समय मांगा था एवं पेश नहीं हुए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ