Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में शो से दिग्विजय राठी को बेघर कर दिया गया। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि दिग्विजय की फिर से घर में एंट्री हो सकती है। दरअसल, शो में सलमान खान ने दिग्विजय को घर में वापस बुलाने के लिए वोटिंग कराई। शो के प्रोमो में दिग्विजय, सलमान खान के साथ नजर भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होने के बाद अब शो में वोटिंग हो रही है। आइए जानते हैं कि कितने लोग चाहते हैं कि दिग्विजय शो में वापस आए और कितनो ने मना किया?
सलमान खान ने दिया मौका
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BOSS Khabri ने अपने एक्स पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वीकेंड का वार अपडेट दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि सलमान खान ने घरवालों से दिग्वियज के वापस आने के लिए वोट करने को कहा। इसमें कुछ लोगों ने दिग्वियज के घर में आने के लिए वोट किया, तो कुछ ने ना आने के लिए।
दिग्विजय घर में आए या नहीं?
बता दें कि पोस्ट के अनुसार, चुम, करणवीर, शिल्पा, श्रुतिका, चाहत, रजत और कशिश ने दिग्वियज के घर में आने के लिए वोट किया। इसके अलावा ईशा, अविनाश, एडिन, विवियन, यामिनी और सारा ने दिग्विजय के घर में ना आने के लिए वोट किया। इनके वोट के हिसाब से दिग्वियज के वापस घर में आने के लिए ज्यादा लोगों ने वोट किया है।
दिग्विजय हो चुके हैं बेघर
वहीं, इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि बिग बॉस 18 अपने फिनाले के करीब जा रहा है और शो को जीतने के लिए हर कोई बेहद संभलकर अपना गेम खेल रहा है। बता दें कि हाल ही में दिग्विजय को बेघर किया गया था, जिसकी वजह से फैंस भी मायूस हो गए थे। आज वीकेंड का वार में भी कुछ खास हो सकता है।
कब होगा बिग बॉस 18 का फिनाले?
इसके साथ ही अगर बिग बॉस 18 के फिनाले की बात करें तो अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार भी पिछली साल की तरह शो का फिनाले जनवरी में ही होगा यानी शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिलने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि शो में इस बार की ट्रॉफी कौन लेकर आता है।
यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies में Ravi Kishan नहीं होते पुलिस वाले, तो कौन होता? एक्टर ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
5 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
9 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
12 hrs agoइनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती
13 hrs agoमिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल! शादी की डेट भी आई सामने
14 hrs agoकरीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
15 hrs agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
16 hrs agoकौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की 'प्रहार' में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक
16 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, The Paradise का भी जान लें हाल
17 hrs agoटॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दोबारा होगी रिलीज, नए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में लौटेगी फिल्म?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines