हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Saif Ali Khan का हमलावर नहीं संदिग्ध? पूछे थे ये 5 सवाल, अटैकर को ढूंढने में जुटीं 20 टीमें

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस ने संदिग्ध से कई सवाल किए हैं। आइए जानते हैं कि पुलिस ने आरोपी से क्या-क्या पूछा?

विज्ञापन
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर तरफ सैफ को लेकर बातें हो रही हैं। लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। सैफ के साथ जो भी हुआ उस घटना से पूरी इंडस्ट्री में भी हलचल बढ़ी हुई है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध से कई सवाल किए हैं। हालांकि, जिस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है उसका सैफ पर हमले के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आइए जानते हैं कि क्या हैं वो सवाल?

20 टीमों ने एक साथ किया काम

रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 32 घंटे के बाद पुलिस को सैफ पर हमला करने वाला आरोपी मिला और उसे हिरासत में लिया गया। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमों ने एक साथ काम किया। बड़े पैमाने पर आरोपी की तलाश की गई और तब जाकर संदिग्ध पुलिस के हाथ लगा।

पुलिस ने संदिग्ध से किए ये सवाल?

पकड़े गए संदिग्ध से बांद्रा पुलिस स्टेशन में क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पांच सवाल किए। पुलिस ने आरोपी से पहला सवाल किया कि हमले के पीछे क्या मकसद था? दूसरा सवाल था कि क्या किसी स्टाफ सदस्य से संबंधित हैं? तीसरा सवाल था कि सैफ के घर क्यों गया था? चौथा सवाल था कि बिल्डिंग में किसने एंट्री दी? पांचवां सवाल था कि हथियार कहां से खरीदा?

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी को आते-जाते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज की बात करें तो इसमें देखा गया कि एक शख्स अपना चेहरा ढके और बैग लेकर सीढ़ियों से ऊपर जा रहा है। हालांकि करीब एक घंटे बाद ही उसे वापस आते हुए भी देखा गया है।

परिवार ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

गौरतलब है कि सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स ने सैफ पर हमला किया। इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब सैफ ठीक हैं और मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। इसके अलावा परिवार की ओर से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें प्राइवेसी की बात कही गई थी। साथ ही लोगों की चिंता को देखते हुए करीना कपूर ने सभी को थैंक्स भी किया था। अब सभी दुआ कर रहे हैं कि सैफ अली खान जल्दी से ठीक हो जाए।

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan का हमले के बाद कैसा था हाल? उस ऑटोवाले ने बताया, जो ले गया था अस्पताल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें