Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आने वाला है। कुछ ही घंटों में फैंस का इंतजार खत्म होगा। लेकिन हम आपको एपिसोड से पहले ही बता देंगे कि आखिर किसकी किस्मत का क्या फैसला होने वाला है। टॉप 5 में सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, नैजी और साई केतन राव ने अपनी जगह बनाई है। इन पांचों ने अब ग्रैंड फिनाले में एंट्री तो मार ली है, लेकिन टॉप 5 से टॉप 4 कैसे चुने जाएंगे अब उसका भी खुलासा हो गया है।
कैसे होगा टॉप 4 का सिलेक्शन?
जिओ सिनेमा के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अब ग्रैंड फिनाले की एक झलक शेयर की गई है। अब आज के एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि ग्रैंड फिनाले में विनर की रेस से कैसे एक कंटेस्टेंट को बाहर किया गया है। बता दें, उनकी किस्मत का फैसला एक गिफ्ट करेगा। वैसे तो गिफ्ट्स जब भी मिलते हैं तो लोग खुश ही होते हैं, लेकिन इस बार ये गिफ्ट्स जहां बाकी लोगों की खुशियों में चार चांद लगाएंगे तो वहीं एक कंटेस्टेंट का दिल टूटने का कारण साबित होंगे।
एक बॉक्स से से टूट जाएगा जीत का सपना
दरअसल, टॉप 5 को एक-एक गिफ्ट थमाया जाएगा। ये गिफ्ट उन्हें जनता ने दिया है। यानी इसमें जनता का फैसला है। अब जनता के फैसले से घर के टॉप 4 चुने जाएंगे। इन बॉक्सेस में से एक में बैड न्यूज बंद है। यानी जहां सब टॉप 4 में जाएंगे तो एक बॉक्स की वजह से एक कंटेस्टेंट घर के मुख्य द्वार से बाहर आ जाएगा। इस बॉक्स को देखने के बाद सबके चेहरे का रंग उड़ गया है और हर किसी का डर उनके मुंह पर दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT के इन 5 कंटेस्टेंट्स ने Salman Khan के शो में भी लगाई छलांग, इस बार होगा कौन?
कौन हुआ टॉप 4 से बाहर?
हालांकि, प्रोमो में रिवील नहीं हुआ है कि टॉप 5 की पोजीशन पर कौन एविक्ट हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गिफ्ट में जिसकी एविक्शन की बुरी खबर है वो साई केतन राव हैं। साई का सफर शो में यहीं खत्म हो जाएगा और वो ट्रॉफी से दूर हो जाएंगे। इसके अलावा कहा तो ये भी जा रहा है कि उनके बाद शो से बाहर होने का अगला नंबर कृतिका मलिक का है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि कृतिका को लोग पसंद नहीं कर रहे और काफी ट्रोल किया जा रहा है बावजूद इसके वो साई को शो में पीछे छोड़कर आगे निकल गई हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines