अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच से खिलाड़ी की पहचान नहीं होती

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी कर अपने खराब डेब्यू का हिसाब बराबर कर दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 82 रन लुटाने वाले कंबोज ने ऑकलैंड में 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने बताया कि खराब प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से वह परेशान नहीं हुए, बल्कि इससे उन्हें अपनी कमियां सुधारने की प्रेरणा मिली.

Anshul Kamboj/ Image Source ANI

Anshul Kamboj/ Image Source ANI

अंशुल कंबोज के लिए वनडे क्रिकेट का शुरुआती सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अपने पहले ही मुकाबले में महंगे साबित होने के बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज ने शानदार वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में कंबोज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने 10 ओवर में महज 22 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए. भारत की 5 विकेट से जीत में उनका प्रदर्शन भी काफी अहम रहा.

विज्ञापन

महंगे साबित हुए थे कंबोज

दरअसल, पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्लानपुर में कंबोज ने अपना वनडे डेब्यू किया था. उस मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए और 9 ओवर में 82 रन दे बैठे थे. हालांकि, इस प्रदर्शन को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया. कंबोज ने अपनी गलतियों से सीख लेकर वापसी की तैयारी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर इसका नतीजा भी देखने को मिला.

विज्ञापन

किया शानदार कमबैक

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंबोज ने कहा कि एक खराब मुकाबले से किसी खिलाड़ी का पूरा करियर तय नहीं होता. उन्होंने बताया कि वह हमेशा की तरह अपनी तैयारी और गेंदबाजी की प्रक्रिया पर भरोसा कर रहे थे. पहले वनडे में खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया. इसके बजाय उस मैच ने उन्हें अपनी कमियों को पहचानने और उन पर काम करने की प्रेरणा दी.

सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर भी कंबोज ने बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह इन चीजों पर समय बर्बाद नहीं करते. उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर रहता है. एक गेंदबाज के तौर पर वह लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, इससे उनके प्रदर्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ता.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में कंबोज ने मिशेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को अपना शिकार बनाया. ईडन पार्क की परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिच पर गेंद को सीम मूवमेंट मिल रही थी. ऐसे में सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करना बेहद जरूरी था.

कंबोज के मुताबिक, पिच से मिलने वाली मदद का फायदा तभी उठाया जा सकता है, जब गेंद सही जगह पर डाली जाए. लेंथ में थोड़ी भी चूक होने पर बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं. उन्होंने गेंद की वबल सीम का भी अच्छा इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें विकेट हासिल करने में मदद मिली. पहले वनडे की निराशा के बाद कंबोज की यह वापसी उनके आत्मविश्वास और मेहनत को दिखाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ