---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

खिलाड़ी का किरदार निभाते-निभाते, इस क्रिकेटर के प्यार में पड़ गई ये खूबसूरत एक्ट्रेस…धर्म की दीवार तोड़ रचाई शादी

Sagarika Ghatge Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे तो कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से शादी की हैं. लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रील लाइफ में तो खिलाड़ी का रोल निभाया ही था. मगर रियल लाइफ में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से ही शादी की है. आइए जानते हैं इस खूबसूरत महिला के बारे में.

Author Edited By : Archi Tiwari
Updated: Jan 7, 2026 16:22
Sagarika Ghatge birthday special
सागरिका जहीर खान लव स्टोरी

Sagarika Ghatge Love Story: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सागरिका घटगे ने ‘हॉकी प्लेयर’ की भूमिका निभाई और खूब नाम कमाया, लेकिन असल जिंदगी में भी अपना दिल एक दिग्गज क्रिकेटर को दे बैठीं. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ फेम एक्ट्रेस सागरिका घटगे और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की. इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. आइए जानते हैं.

रील लाइफ की खिलाड़ी और रियल लाइफ का क्रिकेटर

सागरिका घटगे को आज भी लोग फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ की प्रीति सबरवाल के रूप में याद करते हैं. फिल्म में उन्होंने एक ऐसी हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाया था, जिसका मंगेतर एक क्रिकेटर होता है और वह उसके खेल को गंभीरता से नहीं लेता. मगर सागरिका को क्या पता था कि खुद खिलाड़ी का रोल निभाते निभाते क्रिकेटर से प्यार भी कर बैठेंगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो पॉपुलर रियलिटी शो, जिसके पूरे हुए 19 सीजन, फिर भी ओटीटी पर कर रहा ट्रेंड

पहली मुलाकात और दोस्ती

जहीर और सागरिका की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई. जहीर स्वभाव से काफी शांत हैं और सागरिका भी अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती थीं. यही वजह थी कि लंबे समय तक किसी को इनके रिश्ते की भनक तक नहीं लगी. मगर ये दोनों एक दूसरे से बेहद करीब आ चुके थे. बता दें कि इन दोनों को पहली बार सार्वजनिक रूप से युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं.

---विज्ञापन---

धर्म की दीवार तोड़कर रचाई शादी

सागरिका और जहीर के रिश्ते में सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग धर्म का होना मानी जा रही थी. सागरिका एक हिंदू (मराठी शाही परिवार) से ताल्लुक रखती हैं, वहीं जहीर खान मुस्लिम हैं. लेकिन इनके प्यार के बीच धर्म कभी दीवार नहीं बना. दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार किया. सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर को देखते ही उनके घरवाले उन्हें पसंद करने लगे थे. साल 2017 में इस जोड़े ने बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

यह भी पढ़ें: 61 साल की वो एक्ट्रेस, जो शादी के 31 साल बाद भी हैं बेऔलाद; फिल्मी है पति संग लव स्टोरी

सादगी और खुशहाल जीवन

आज जहीर और सागरिका अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन और खास पलों की तस्वीरें साझा करता रहता है. उनकी जोड़ी यह संदेश देती है कि अगर प्यार सच्चा हो और एक-दूसरे के प्रति सम्मान हो, तो धर्म या समाज की कोई भी दीवार आपके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज, जो नेटफ्लिक्स पर बनी टॉप ट्रेंडिंग; लॉजिक संग मिलेगा कॉमेडी का डोज!

First published on: Jan 07, 2026 04:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.